Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा ने बताया आम आदमी पार्टी के सर्वे को हवाई
  • देहरादून

भाजपा ने बताया आम आदमी पार्टी के सर्वे को हवाई

RNS INDIA NEWS 22/08/2020
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इस पर बीजेपी के तमाम बड़े नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उत्तराखंड भाजपा प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इसे आम आदमी पार्टी का शिगूफा बताया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए तथाकथित सर्वे के बाद उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी की सक्रियता इसकी तस्दीक कर रही है। वहीं भाजपा इन सर्वे को केवल शिगूफा बता रही है। देहरादून पहुंचे उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी श्याम जाजू ने आम आदमी पार्टी के चुनाव लडऩे को उनका लोकतांत्रिक अधिकार बताया। लेकिन आम आदमी पार्टी द्वारा की जा रही श्रमिकों की बात को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सब केवल दिखावा है और वास्तविक रूप से ऐसा नही हो सकता। जाजू ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा को पसंद करती है। यहां पर केवल भाजपा और कांग्रेस को पसंद करने वाले लोग हैं। प्रदेश में तीसरे विकल्प की बात कई बार हुई है, लेकिन इसमें कोई भी आधार उन्हें दिखाई नहीं देता है। दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी आम आदमी पार्टी के इन सर्वे को शिगूफा बताया। भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी का सर्वे हवा हवाई है। धरातल पर भाजपा काम कर रही है और आम आदमी पार्टी के यह सपने केवल सपने रह जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आने वाले चुनाव में मीडिया व सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी : श्याम जाजू
Next: भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने किया चार विधायकों को तलब

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.