Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मुस्लिमों की जन्मदर में बड़ी गिरावट, लेकिन हिंदुओं के मुकाबले है अभी भी ज्यादा
  • राष्ट्रीय

मुस्लिमों की जन्मदर में बड़ी गिरावट, लेकिन हिंदुओं के मुकाबले है अभी भी ज्यादा

RNS INDIA NEWS 24/09/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत में हिंदू और मुस्लिमों की आबादी की ग्रोथ रेट में 1951 से लेकर अब तक कोई बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला है। हालांकि बीते कुछ दशकों में देश के सभी प्रमुख धर्मों के लोगों की जन्मदर में गिरावट देखने को मिली है। खासतौर पर मुस्लिमों की जनसंख्या वृद्धि दर में भी तेज गिरावट आई है।
अमेरिकी नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन प्यू रिसर्च सेंटर के शोध में यह बात सामने आई है। सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हिंदू और मुस्लिमों के अलावा ईसाई, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय के लोगों की जन्मदर में भी कमी देखने को मिल रही है।  रिपोर्ट के मुताबिक 1992 से 2015 के दौरान भारत में मुस्लिमों की जनसंख्या वृद्धि दर में तेज गिरावट आई है। 1992 में मुस्लिमों की जनसंख्या वृद्धि दर 4.4 थी, जो 2015 में 2.6 पर ही आकर ठहर गई है। दूसरी तरफ हिंदुओं की वृद्धि दर घटते हुए 3.3 फीसदी से 2.1 पर आ गई है। इसके साथ ही अब मुस्लिमों और हिंदुओं के बीच जनसंख्या वृद्धि दर का अंतर कम हो गया है। अब हिंदुओं की जनसंख्या वृद्धि दर मुस्लिमों के मुकाबले 0.5 ही कम है, जिसमें कभी 1.1 का अंतर हुआ करता था। इस लिहाज से देखें तो मुस्लिमों की जनसंख्या वृद्धि दर भले ही अन्य समुदायों के मुकाबले अब भी ज्यादा है, लेकिन उनकी ग्रोथ रेट में बड़ी गिरावट आई है। रिपोर्ट से साफ है कि भारत के अलग-अलग समुदायों के बीच जनसंख्या वृद्धि दर का अंतर तेजी से कम हो रहा है। भारत की औसत जन्मदर फिलहाल 2.2 है, जो 1951 के मुकाबले काफी कम हो गई है। लेकिन मौजूदा विश्व की तुलना करें तो यह अब भी ज्यादा है। 2019-200 में हुए पांचवें नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक असम में मुस्लिमों की जनसंख्या वृद्धि दर में तेजी से कमी है। हालांकि अब भी यह दूसरे समुदायों के मुकाबले अधिक है। असम में मुस्लिमों की जन्मदर 2.4 है, जबकि हिंदुओं की दर 1.6 और ईसाइयों की 1.5 है। गौरतलब है कि भारत में मुस्लिमों की जन्मदर अधिक होने की बातें की जाती रही हैं। यह भी कहा जाता रहा है कि यदि यही दर रही तो भारत की कुल आबादी में मुस्लिमों का अनुपात आने वाले समय में ज्यादा हो जाएगा। प्यू रिसर्च सेंटर का कहना है कि इस तरह की बातें बेबुनियाद हैं और उनका कोई आधार नहीं दिखता। सेंटर ने कहा कि इस रिपोर्ट से भी साफ है कि अन्य समुदायों की तरह ही मुस्लिमों की जन्मदर में भी कमी देखने को मिल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट है पीएम केयर्स फंड, सरकार का नहीं : केन्द्र
Next: 50 साल पुराने कानून में बदलाव की तैयारी में सरकार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.