Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • डेढ़ साल बाद प्राइमरी स्कूलों में घंटी बजी तो छात्र -छात्राओं के चेहरे खिले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

डेढ़ साल बाद प्राइमरी स्कूलों में घंटी बजी तो छात्र -छात्राओं के चेहरे खिले

RNS INDIA NEWS 21/09/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को करीब डेढ़ साल बाद प्राइमरी स्कूलों में घंटी बजी तो छात्र -छात्राएं उत्साहित नजर आए। कोरोना के कारण लंबे समय से बंद कक्षा एक से पांचवीं तक के 14007 सरकारी और निजी स्कूलों में आज से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। स्कूल खुलने पर कई जगह शिक्षकों ने बच्चों का गेट पर ही स्वागत किया।  अधिकतर सरकारी स्कूलों की कक्षाएं तीन घंटे चलेंगी।
प्रदेश में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मार्च 2020 में प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब स्थिति कुछ सामान्य होने के बाद शासन की ओर से मंगलवार से स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया गया था। शिक्षा निदेशक के मुताबिक स्कूल बंद होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर पड़ा है।
पढ़ाई के नुकसान को कम किया जा सके इसके लिए डायट और एससीईआरटी के सहयोग से बच्चों के लिए ब्रिजकोर्स चलाया जाएगा। शिक्षा निदेशक ने कहा कि स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई जारी रहेगी। अभिभावकों पर बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं होगा।
शासन के आदेश के बाद विभाग की ओर से स्कूलों को खोले जाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल के निर्देशों के अनुसार सभी स्कूलों में एसओपी का पूरी तरह से पालन करते हुए बच्चों को प्रवेश दिया गया। अधिकांश स्कूलों में बच्चों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही एंट्री मिली।
काशीपुर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पहले ही दिन एसओपी का पालन नहीं किया गया। कुछ स्कूलों में बैठने की कम जगह होने के कारण बच्चों को आसपास बैठया गया। वहीं, सैनिटाइजेशन भी नहीं कराया गया। गढ़वाल के भी कई स्कूलों में यही स्थिति नजर आई।
स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि छात्र-छात्राएं स्कूल आने से पहले अपनी पानी की बोलत के साथ मास्क और सैनिटाइजर भी साथ लेकर आएं।
देहरादून केवि में व्यवस्था की गई कि छात्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यानी एक दिन छोड़कर पढ़ाई कराई जाएगी। जो छात्र स्कूल नहीं आ पाएंगे उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। वहीं स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं को अभिभावकों का सहमति पत्र साथ लाना होगा। उत्तरकाशी में जब स्कूल खुले तो बच्चों में पढ़ाई के साथ ही खेलने को लेकर भी उत्साह दिखा। पढ़ाई के बाद छात्र खुले मैदान में बैडमिंटन खेलते हुए नजर आए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने हवाई सेवाओं को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक ली
Next: छेड़छाड़ के आरोप में गले में पट्टा डालकर दौड़ाकर पीटा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.