Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पालघर मामले में सीबीआई जांच की मांग
  • हरिद्वार

पालघर मामले में सीबीआई जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 22/08/2020
rns featured image new

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में पालघर मामले पर भी सीबीआई जांच की मांग का प्रस्ताव लाया जाएगा। मीडिया को जारी एक बयान में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि 26 अगस्त को हरिद्वार में होने वाली परिषद की बैठक में एक प्रस्ताव पास कर सरकार से श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अगुवा रहे विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल के नाम पर यूपी में प्रवेश करने वाले चारों दिशाओं में अशोक सिंघल स्मृति द्वार बनाए जाने की मांग की जाएगी। बैठक में साधु संत इस मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे और बैठक में प्रस्ताव पास करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजेंगे। श्रीमहंत नरेंदर गिरि ने कहा कि बैठक में महाराष्ट्र के पालघर में मॉब लिंचिंग में मारे गए दो साधुओं के मामले में भी चर्चा की जायेगी। महाराष्ट्र पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कर पाई है। अखाड़ा परिषद ने निर्णय लिया है कि साधु संतों का एक दल जल्द ही पालघर जाएगा और इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग करेगा। उन्होंने पाकिस्तान में हनुमान मंदिर तोड़े जाने की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान के हिंदु धर्म स्थलों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है। पाक में हनुमान मंदिर तोड़े जाने की निंदाहरिद्वार। आचार्य महामण्डलेश्वर बालकानंद गिरी ने पाकिस्तान के कराची शहर में हनुमान मंदिर गिराए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की है। भूपतवाला स्थित हरिधाम सनातन सेवा ट्रस्ट आश्रम में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही संतों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मुलाकात कर पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सोची समझी नीयत के तहत दमनकारी नीति अपनाकर अल्पसंख्यक हिंदुओं पर षडय़ंत्र के तहत अत्याचार करने पर लगे हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सर पर वार कर बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल फोन लूटा
Next: आरपीएफ अफसर बरत रहे लापरवाही

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.