Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • व्यापारी को गोली मारकर बदमाशों ने दिया लूट की घटना को अंजाम
  • हरिद्वार

व्यापारी को गोली मारकर बदमाशों ने दिया लूट की घटना को अंजाम

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
rns featured image new

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्रांतर्गत बाईक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारियों को गोली मारकर एक लाख रूपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। गोली लगने से घायल व्यापारी को हायर सेंटर रैफर किया गया है। बुधवार देर रात हुई गोलबारी व लूट की घटना से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही एसएसपी सहित तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर अधीनस्थों को घटना के खुलासे व अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। इंद्रलोक कालोनी निवासी कपड़ा व्यापारी रबत पाल मनी ट्रांसफर का काम करते हैं। बुधवार की रात रबत पाल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी बीच बाईक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर गोली मार दी और उनके पास मौजूद बैग जिसमें करीब एक लाख रूपए की रकम बतायी जा रही है, लूटकर फरार हो गए। गंभीर हालत में व्यापारी को हायर सेंटर रैफर किया गया। पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौका मुआयना कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। गोलीबारी व लूट की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विभिन्न मामलों में तीन गिरफ्तार
Next: 18 से 20 सितंबर तक लगेगा गुघाल मेला, कोविड के चलते मेले में नहीं सजेगा बाजार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.