Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 18 से 20 सितंबर तक लगेगा गुघाल मेला, कोविड के चलते मेले में नहीं सजेगा बाजार
  • हरिद्वार

18 से 20 सितंबर तक लगेगा गुघाल मेला, कोविड के चलते मेले में नहीं सजेगा बाजार

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
rns featured image new

कोविड नियमों का पालन कर दर्शन व पूजन कर सकेंगे श्रद्धालु

हरिद्वार। ज्वालापुर के पांडेवाला में गोगा म्हाड़ी पर प्रतिवर्ष लगने वाले गुघाल मेले का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक किया जाएगा। लेकिन कोविड के चलते मेले का आयोजन सांकेतिक रूप से किया जाएगा। गुघाल मेले की प्रबंधकारिणी संस्था पंचायती धड़ा फिराहेडिय़ान की और से बताया गया है कि कोविड 19 के चलते मेले को पूजा अर्चना व दर्शन करने तक सीमित किया गया है। पंचायती धड़ा फिराहेडिय़ान के अध्यक्ष उमाशंकर वशिष्ठ व महामंत्री सचिन कौशिक ने बताया कि प्रतिवर्ष बड़े स्तर पर गुघाल मेले का आयोजन किया जाता है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष आयोजन को सीमित किया गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालु कोविड नियमों का पालन करते हुए उचित शारीरिक दूरी बनाकर व मास्क आदि लगाकर ही पूजा अर्चना व दर्शन कर सकेंगे। कोविड नियमों का पालन कराने के लिए संस्था के स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि गोगाजी महाराज के दर्शन व पूजा अर्चना के दौरान कोविड नियमों का पालन करें। पंचायती धड़ा फिराहेडिय़ान के संयोजक निर्मल गोस्वामी, कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक, संयुक्त मंत्री उमेश लूतिये ने बताया कि गोगाजी महाराज भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। मन्नत पूरी होने पर म्हाड़ी पर प्रतिवर्ष लगने वाले मेले में शहर व देहात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोगाजी महाराज के दर्शन व पूजन के लिए आते हैं। इस दौरान कई आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गोगाजी महाराज की कृपा कोविड जल्द समाप्त होगा और देश दुनिया में सुख समृद्धि वापस लौटेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारी को गोली मारकर बदमाशों ने दिया लूट की घटना को अंजाम
Next: झबरेड़ा में दो घरों से लाखों की चोरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.