Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मायापुरी फेज-2 की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

मायापुरी फेज-2 की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
rns featured image new

दमकल की 17 गाडिय़ां मौके पर मौजूद

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के मायापुरी फेज-2 इलाके की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. दमकल की 17 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई है. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बारे में सूचना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिली. दमकल विभाग ने जानकारी दी है की अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
इससे पहले मंगलवार को इंद्रलोक इलाके में स्थित एक गोदाम में आग लग गई थी. दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. विभाग ने कहा कि दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 10 गाडिय़ां घटनास्थल पर भेजी गईं.
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा किआग गोदाम के तहखाने में रखे प्लास्टिक के सामानों में लग गई थी. हमने मौके पर दमकल की 10 गाडिय़ां भेजीं और दोपहर करीब दो बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का अपहरण
Next: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह की याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट ने की खारिज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.