Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का अपहरण
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का अपहरण

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
rns featured image new

गुस्साए लोगों ने लगाया एनएच 91 पर जाम

ग्रेटर नोएडा (आरएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के सादोपुर गांव में सुबह-सुबह वैन सवार बदमाशों ने एक छात्रा का अपहरण कर लिया. छात्रा मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी. छात्रा के अपहरण के बाद कार सवार बदमाश फरार हो गए. मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगों ने मामले पर रोष जताते हुए सड़क पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे एनएच 91 पूरी तरह जाम हो गया.
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया. पीडि़त परिवार का कहना है कि उनके बच्चे सुबह पांच बजे घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. जब वह रेलविहार अच्छेजा के पास लगभग 6 बजे पहुंचे तो अच्छेजा गांव की तरफ से एक सफेद रंग की वैन ने बच्चों को रोका और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे. बच्चों ने जब शोर मचाया तो वैन सवार बदमाशों ने पहले उनकी छोटी बेटी को किडनैप करने की कोशिश की लेकिन, छोटी बेटी बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकली और वह बड़ी बेटी को वैन में डालकर फरार हो गए.
बेटी के अपहरण की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वारदात से गुस्साए परिजनों ने दादरी-जीटी रोड पर जाम लगा दिया. सैकड़ों लोग जीटी रोड पर बैठे हुए हैं. घटना को देखते हुए डीसीपी मौके पर पहुंचे और यहां पुलिस बल को तैनात किया गया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. परिजनों ने जल्द से जल्द बेटी को बरामद करने और बदमाशों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोनू सूद के घर फिर पहुंचे इनकम टैक्स अधिकारी, कल भी हुआ था सर्वे
Next: मायापुरी फेज-2 की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.