Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह की याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट ने की खारिज
  • मुंबई

पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह की याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट ने की खारिज

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
rns featured image new

कहा- हम नहीं ले सकते फैसला

मुंबई (आरएनएस)। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह की याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को रद्द कर दी है. परमवीर सिंह की कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है. जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके खिलाफ शुरू की गई प्रारंभिक जांच को चुनौती दी थी. न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जामदार की खंडपीठ ने गुरुवार को याचिका खारिज करते हुए कहा कि सिंह द्वारा मांगी गई राहत पर केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण फैसला ले सकता है, क्योंकि यह सेवा का मामला है. कोर्ट ने याचिका को गैर धारणीय बताते हुए उपयुक्त मंच से संपर्क करने को कहा है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राज्य सरकार से भष्ट्राचार के आरोपों में सिंह के खिलाफ जांच करने की अनुमति दी गई थी. दरअसल ये मामला मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर अनूप डांगी द्वारा महाराष्ट्र सरकार को लिखे गए पत्र के बाद सामने आया था. डांगे ने परमवीर सिंह पर करप्शन के गंभीर आरोप लगाए थे. सरकार को लिखे गए पत्र में डांगे ने कहा था कि पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर ने उनके निलंबन के दौरान उन्हें मुंबई पुलिस में बहाल करने के लिए पैसे की मांग की थी.

मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमवीर सिंह पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. वसूली केस में जांच कर रही एक सदस्यीय जांच टीम के प्रमुख और बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस कैलास उत्तमचंद चांदीवाल ने परमबीर सिंह पर ये जुर्माना लगाया है. उन पर आरोप है कि कई बार बुलाने के बावजूद वो कमेटी के सामने पेश नहीं हुए थे. जांच कमेटी ने परमबीर को एक आखिरी मौका देते हुए तय समय पर उनके सामने पेश होने को कहा है, नहीं तो उन पर और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.
बता दें कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की पार्किंग में विस्फोटक से भरी कार मिलने के बाद हुए विवाद के बाद जब परमवीर सिंह का तबादला किया गया था. उसके बाद सिंह ने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपए की वसूली के आरोप लगाए थे.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मायापुरी फेज-2 की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Next: राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, दायर हुई 1500 पन्नों की चार्जशीट

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : तीन महीने पहले रची थी हत्या की साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना

RNS INDIA NEWS 16/10/2024 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 12/06/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.