Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में एक अक्टूबर से बंद होंगी शराब की प्राइवेट दुकानें
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में एक अक्टूबर से बंद होंगी शराब की प्राइवेट दुकानें

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली में अक्टूबर से शराब की प्राइवेट दुकानें बंद होने जा रही हैं. एक अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच 47 दिन तक सिर्फ सरकारी दुकानों पर ही शराब की बिक्री होगी. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया है कि नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली को 32 जोन में बांटकर लाइसेंस आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. अब दिल्ली में 17 नवंबर से नई आबकारी नीति के तहत दुकानें खोली जाएंगी. इस दौरान एक अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच सिर्फ सरकारी दुकानों पर ही शराब की बिक्री होगी.
इस दौरान होने वाले किल्लत पर सिसोदिया ने कहा कि यह ट्रांजिशन पीरियड होगा. ऐसे में सरकारी दुकानों पर बिक्री होगी तो दिक्कत नहीं आएगी. दिल्ली में अभी 720 से ज्यादा शराब की दुकानें है. इसमें 260 निजी और 460 सरकारी दुकानें हैं. इसमें 88 दुकानें ऐसी है, जिनमें सिर्फ देशी शराब की बिक्री होती है. नई आबकारी नीति के अनुसार सभी 32 जोन में लाइसेंस के आवंटन के बाद सरकार ने निजी शराब की दुकानों का जो लाइसेंस 30 सितंबर तक के लिए बढ़ाया था, उसे अब आगे जारी नहीं करेगी. इसके चलते एक अक्टूबर से सभी 260 शराब की दुकानें बंद हो जाएगी. इसकी जगह नई आबकारी नीति के तहत जारी लाइसेंसधारी 17 नवंबर से नई आबकारी नीतियों के तहत दुकानें खोलेंगे.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की 5 बजे होगी अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस
Next: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.