Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सतपाल महाराज ने किया सतपुली पर्यटक आवास गृह एवं बहुउद्देशीय हॉल का शिलान्यास
  • देहरादून

सतपाल महाराज ने किया सतपुली पर्यटक आवास गृह एवं बहुउद्देशीय हॉल का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 21/08/2020
10

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज सतपुली में पर्यटक आवास गृह एवं बहुउद्देशीय हॉल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक और प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 4.43 करोड़ की लागत से सतपुली में बनने वाला यह 40 बैड वाला टीआरएच उत्तराखंड का पहला ऐसा टीआरएच होगा जिसका निर्माण पंरपरागत पहाड़ी शैली में होगा। निर्माण के लिए विभाग द्वारा 1.50 करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिये गये हैं। उन्होने बताया कि निर्माण के दौरान तिबारी, डंड्याली, मोरी समेत सभी स्थापत्य कलाओं का समावेश किया जायेगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सतपुली में बनने वाले इस 40 बेड वाले पर्यटक आवास गृह में विवाह एवं अन्य समारोह हेतु बहुपयोगी हॉल भी बनेगा। उन्होने ने कहा कि यह भवन पहाड़ी शैली का एक का नायाब नमूना होगा जो लगभग एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि नयार घाटी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्याकिंग, पैराग्लाइडिंग, एंगलिंग आदि शुरू की जा रही हैं। जिससे स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। श्री महाराज ने कहा कि नयारघाटी को एडवेंचर टूरिज्म के मानचित्र पर लाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म से जोडक़र पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। जो आने वाले समय में पर्यटन विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। इस मौके पर उपस्थित पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि निर्माण के समय मंत्री के दिशा निर्देशों के अनुसार ही कार्य किये जायेंगे। पर्यटक आवास गृह एवं बहुउद्देशीय हॉल के शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत की, जबकि कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र रावत ने किया। इस मौके पर जीएमवीएन के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, एसडीएम अपर्णा ढौंढियाल, महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार, सीएम के भाई बृजमोहन रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत, ग्राम प्रधान ओडल कुसुमलता देवी, वेद प्रकाश वर्मा, अजय दिवाकर, कुशाल सिंह नेगी, विनोद घिल्डिय़ाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मकान गिरने से पिता व दो बच्चों की मौत , माँ घायल
Next: उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में खोलेंगे ‘किसान हाट एंड मार्ट’

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.