Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ऑटो चालक वसूल रहे मनमाना किराया, कार्रवाई की मांग
  • पौड़ी

ऑटो चालक वसूल रहे मनमाना किराया, कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 21/08/2020
rns featured image new

कोटद्वार। भाबर वासियों ने ऑटो चालकों पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि अधिक किराया वसूलने का कारण पूछने पर कई ऑटो चालक सवारियों के साथ अभद्रता करते हैं। शुक्रवार को भाबर वासियों ने उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा से मामले की शिकायत की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद शारीरिक दूरी के पालन के नाम पर ऑटो चालकों ने दोगुना किराया कर दिया था, लेकिन कई ऑटो पूरी सवारियां बैठाने के बाद भी तीन से चार गुना किराया वसूल रहे हैं। हालत यह है कि ऑटो चालक बाजार से दुर्गापुरी चौराहे तक का 50 रुपये व किशनपुरी तक का 70 रुपये किराया वसूल रहे हैं। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी भाबर स्थित ग्रोथ सेंटर में काम करने वाले श्रमिकों को हो रही है।
आरोप है कि यदि कोई व्यक्ति ऑटो चालकों से अधिक किराया वसूलने का कारण पूछता है तो वह उसे आधे रास्ते में ही उतार देते हैं। पूर्व में स्थानीय लोग इसकी शिकायत परिवहन अधिकारी से भी कर चुके हैं, लेकिन आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इस मौके पर सुदर्शन सिंह, अंजली शर्मा, मोहन सिंह, महेंद्र रावत मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने ली सहकारिता विभाग के स्वरोजगार के कार्यों की समीक्षा
Next: मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा आप कुछ भी नही

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.