Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा आप कुछ भी नही
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा आप कुछ भी नही

RNS INDIA NEWS 21/08/2020
rns featured image new

देहरादून। 2020 उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को लेकर इन दिनों काफी चर्चाएं हो रही है। इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी आप पार्टी को लेकर दिलचस्प बयान दे डाला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा ‘अरे आप भी आप, आपके लिए मैं, इनके लिए ये आप, क्या आप-आप, आप कुछ नहीं’। कुल सीएम रावत के लहजे से ये साफ हो गया कि वो उत्तराखंड में आप को कहीं नहीं देख रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने सीधे तौर पर कह दिया कि ‘आप’ कुछ भी नहीं। ये बात सीएम ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ भारत सरकार द्वारा कृषि विकास के संबंध में हाल ही में किए गए प्रयासों को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उत्तराखंड में मिशन-2022 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भी एलान कर दिया है कि वो उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी का मानना है कि उत्तराखंड में जनता अब भाजपा और कांग्रेस के अलावा तीसरे विकल्प को तलाश कर रही है। पार्टी ने प्रदेश में हाल ही में हुए सर्वे का भी हवाला दिया है। उनका कहना है कि उत्तराखंड के 62 फीसद लोग चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी यहां से चुनाव लड़े। पार्टी ने कहा किया कि यहां की जनता चाहती है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे पर दिल्ली का मॉडल उत्तराखंड में भी धरातल पर नजर आए। ऐसे में आम आदमी पार्टी मिशन2022- की तैयारियों में जुट गई है और प्रदेश की सभी सीटों पर लडऩे का मन बना लिया है। अब जब आम आदमी पार्टी ने भी सभी सीटों पर चुनाव लडऩे का मन बना लिआ है, तो जाहिर है कि आगामी चुनाव काफी रोमांचक होगा। राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढऩा तय है। अब जब ‘आप’ उत्तराखंड में भी खुद को मजबूत करने में जुट गई है, तो बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। मुख्मयंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी चुटकी लेते हुए कह दिया है कि आप कुछ भी नहीं। खैर, अब आने वाले वक्त में ये देखना दिलचस्प होगा कि आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद उत्तराखंड के सियासी गलियारों में क्या कुछ होने वाला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑटो चालक वसूल रहे मनमाना किराया, कार्रवाई की मांग
Next: बेरोजग़ार युवाओं की व्यथा सामने लाने को 1 सितंबर को उपवास रखेंगे पूर्व सीएम हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.