Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • योग विज्ञान विभाग ने धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर चलाया स्वच्छता अभियान
  • अल्मोड़ा

योग विज्ञान विभाग ने धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर चलाया स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 17/08/2021
IMG-20210817-WA0010.jpg

अल्मोड़ा। योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के छात्र -छात्राओं ने विभागाध्यक्ष डॉ नवीन चन्द्र भट्ट के संरक्षण में धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट ने हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया और कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन0 एस0 भण्डारी की प्रेरणा से योग विभाग समाज हेतु अनेकों जनजागरूकता एवं योग जनजागरण अभियान चला रहा है। इस तरह के कार्यक्रम से समाज सेवा के साथ साथ विद्यार्थियों का भी सर्वांगीण विकास होता है। इस अभियान का नेतृत्व योग विभाग के शिक्षक रजनीश जोशी, लल्लन कुमार, गिरीश अधिकारी एवं विद्या नेगी ने किया। विद्यार्थियों ने झांकरसैम, जागेश्वर एवं वृद्ध जागेश्वर का भ्रमण किया साथ ही इन जगहों पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें इन धार्मिक स्थलों के निकट नदी, तालाब एवं आस पास की सफाई कर जैविक एवं अजैविक कूड़े को अलग-अलग कर समाज को जागरूक भी किया गया। इसके उपरांत सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। योग विज्ञान विभाग के शिक्षक रजनीश जोशी ने कहा कि इस तरह के अभियान से जहां एक ओर विद्यार्थियों का आध्यात्मिक विकास होता है वहीं समाज को स्वच्छ एवं सुंदर रखने की प्रेरणा मिलती है। योग प्रशिक्षक गिरीश अधिकारी ने कहा कि सामूहिक भोजन के माध्यम से जहां एक ओर संगठन शक्ति का विकास होता है वहीं दूसरी ओर आपसी प्रेम, सामंजस्य एवं विश्व बंधुत्व की भावना का विकास होता है। इस दौरान योग औऱ स्वच्छता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यार्थियों के साथ- साथ योग शिक्षक लल्लन सिंह एवं विद्या नेगी ने भी अपने विचार रखे, इस अभियान में भावना बिनवाल, संजना बिनवाल, गौरव भंडारी, ललिता तोमक्याल, ललिता बिष्ट, गीतांशी, द्रोपदी, मनीष, सिंह, पूजा रावत, स्वेता पुनेठा, दीपिका पुनेठा, संगीता रौतेला, यशस्विनी, किरन, भावेश, ज्योति, मीनाक्षी, आदित्य, रक्षित, अजय, बबिता सुप्याल, दीपक आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बूथ सत्यापन समिति की बैठक आयोजित
Next: रक्षाबंधन पर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को मिलेगी एक हजार रूपये की अतिरिक्त सम्मान राशि

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति करें विभाग: जिलाधिकारी
  • राशिफल 27 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.