Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सावधान : नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों को लूट रहे ठग
  • उत्तराखंड

सावधान : नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों को लूट रहे ठग

RNS INDIA NEWS 14/08/2021
IMG_20210813_193044.jpg

अल्मोड़ा।

कोरोना काल में हजारों लोग बेरोजगार हो गये हैं और नौकरियां नहीं होने के चलते यह फेहरिस्त अब बढ़ते जा रही है। नौकरी की जरुरत को देखते हुए अब रोजगार देने के नाम पर ठगी शुरू हो गई है। बाजार में विभिन्न कंपनियों में नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी हो रही है। ताजा वाकया अल्मोड़ा से जुड़ा है जहाँ रिलायंस जिओ कंपनी में नौकरी दिलाने के पोस्टर लगे हुए हैं। पोस्टरों में 5वीं से लेकर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, ग्रेजुएट आदि को योग्यतानुसार 12500 रूपये से 24500 रूपये वेतन की नौकरी का प्रलोभन दिया जा रहा है और साथ ही निःशुल्क रहना, खाना और मेडिकल की सुविधा की बात भी इन पोस्टरों में लिखी हुई है।

इस विषय में अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे ने जब सम्बन्धित कंपनी के उच्चाधिकारियों से सम्पर्क किया तो पता चला कि उनकी कंपनी की ओर से ऐसी किसी भी पोस्ट पर भर्ती नहीं हो रही है और उन्होंने बेरोजगारों से अपील की है कि वह फर्जी विज्ञापनों के झांसे में ना आएं। अब जबकि कंपनी इस प्रकार की कोई भर्ती नहीं करती तो ये ठग बेरोजगारों को झांसे में लेकर करते क्या हैं। ये ठग जरूरतमंद लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा वसूलते हैं तथा आजकल उनसे उनके कागजात ऑनलाइन व्हाट्सएप्प, ईमेल आदि के जरिये लेकर उनका दुरूपयोग करते हैं।

इस प्रकरण पर संजय पांडे ने रिलायंस जियो कंपनी के उच्चाधिकारियों व खुफिया विभाग अधिकारियो को जानकारी दे दी है, साथ ही स्थानीय प्रशासन से इस पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला सम्मान कार्यक्रम के तहत महिलाओं को महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 225 प्रेशर कुकर किए वितरित
Next: जहरीला मशरूम खाने से पिता-पुत्री की हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.