Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जहरीला मशरूम खाने से पिता-पुत्री की हुई मौत
  • टिहरी

जहरीला मशरूम खाने से पिता-पुत्री की हुई मौत

RNS INDIA NEWS 14/08/2021
rns featured image new

टिहरी। टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खोलगढ में जहरीला मशरूम खाने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।

दोनों ने बीते मंगलवार को जंगली मशरूम खा लिया था। जिससे वह गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उपचार कराने के बाद घर लौटी लड़की की बुधवार को मौत हो गई। वहीं देहरादून अस्पताल में भर्ती उसके पिता ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। गनीमत रही कि परिवार के अन्य सदस्यों ने जहरीले मशरूम की सब्जी नहीं खाई।

टिहरी के खोलगढ़ के BDC सदस्य पुरुषोत्तम पंवार ने बताया कि टैक्सी चालक चमन सिंह (47) पुत्र पूरण सिंह ने प्रतापनगर से अपने घर जाते समय जंगली मशरूम उखाड़े और अपने घर ले गया। उसी रात उसने अपनी पुत्री आशा (13) के साथ मशरूम की सब्जी बनाकर खाई।

जंगली मशरूम की सब्जी खाने के बाद अगली सुबह पिता-पुत्री को उल्टी-दस्त होने लगे। वह उपचार के लिए सीएचसी प्रतापनगर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया। लेकिन फिर से दोनों की तबीयत बिगड़ने पर दोनों को इलाज के लिए ऋषिकेश गए।

ऋषिकेश में एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद आशा के स्वास्थ्य में सुधार होने पर डाक्टर ने उसे छुट्टी दे दी। जिससे वह घर लौट गई। लेकिन बुधवार को फिर से बालिका की तबियत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। जबकि देहरादून अस्पताल में भर्ती उसके पिता चमन सिंह ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सावधान : नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों को लूट रहे ठग
Next: उत्तराखंड एसटीएफ ने 68 लाख की धोखाधड़ी करने वाले साइबर ठग को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.