Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला सम्मान कार्यक्रम के तहत महिलाओं को महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 225 प्रेशर कुकर किए वितरित
  • अल्मोड़ा

महिला सम्मान कार्यक्रम के तहत महिलाओं को महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 225 प्रेशर कुकर किए वितरित

RNS INDIA NEWS 14/08/2021
WhatsApp Image 2021-08-14 at 2.57.50 PM

अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किये गए राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत प्रदेश की महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के रामलीला मैदान में महिला सम्मान कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को खाना बनाने के लिए 225 प्रेशर कुकर वितरित किये।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नवजात बच्चियों के पोषण से लेकर उनकी शिक्षा, संरक्षण व महिला सशक्तीकरण के हर पहलू पर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की महिलाओं की सभी जरूरतों को देखते हुए हमने बड़े फैसले लिए हैं। इस कुकर वितरित अभियान की शुरूआत आज सोमेश्वर से शुरू हो गयी है। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आगे प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत महालक्ष्मी-किट भी वितरित की गई।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की कोशिश है कि कही भी गर्भवती महिला व उसका शिशु कुपोषण का शिकार नही हो। इसके लिए पोषण अभियान के तहत खाद्य पदार्थाे के साथ ही अब प्रेशर कुकर दिए जा रहे हैं। महिलाओं को प्रेशर कुकर मिलने के बाद जहाँ उनका खाना बनाने में समय कम लगेगा साथ ही उन्हें पोषक तत्व भी मिलेंगे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनता से केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजना की जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विशन रावत, उपाध्यक्ष ठाकुर सिंह नयाल, ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशोदा देवी, लता पंत, वन्दना आर्या, प्रकाश भण्डारी, गोविन्द सिंह, कैलाश बोरा, भुवन पाण्डे, दिवान सिंह बोरा,गोविन्द सिह, कुवर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, महिला कल्याण अधिकारी आफरीन जहां, बाल विकास परियोजना अधिकारी ताडीखेत सुमित्रा आर्या, ताकुला बिमला बोरा, प्रशासनिक अधिकारी चम्पा जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा तिवारी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16 अगस्त से छठी से खुलेंगे आठवीं कक्षा तक के स्कूल, आदेश जारी
Next: सावधान : नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों को लूट रहे ठग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.