Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस के पूर्व सरकारी प्रवक्ता व दर्जाधारी भाजपा में शामिल
  • देहरादून

कांग्रेस के पूर्व सरकारी प्रवक्ता व दर्जाधारी भाजपा में शामिल

RNS INDIA NEWS 17/08/2020
15 (2)

देहरादून। आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की उपस्थिति में कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में पूर्व मुख्य प्रवक्ता नरेंद्र सिंह रौतेला, दर्जा मंत्री पान सिंह, समाज सेवक हरीश जोशी (रानीखेत,अल्मोड़ा) ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र हित की नीतियों व सबका साथ , सबका विकास व सबका विश्वास के विचार व कार्यों तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व से प्रभावित हो कर राष्ट्रवादी सोच के लोग भाजपा से जुड़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में श्री नरेंद्र सिंह रौतेला जो कांग्रेस सरकार में सरकार के मुख्य प्रवक्ता थे पूर्व में पत्रकार भी रहे हैं तथा कई सामाजिक आंदोलनों से भी जुड़े रहे हैं आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं।उन्होंने श्री रौतेला, पान सिंह व हरीश जोशी का माल्यार्पण पार्टी में स्वागत किया। श्री भगत ने कहा कि आज कांग्रेस एक ऐसा दल रह गया है जिस की दिशा व दशा दोनों खराब है ।कांग्रेस के वे नेता जो देशहित और राष्ट्रहित के बारे में सोचते हैं वे वहाँ घुटन महसूस कर रहे हैं हैं। इसी कारण बहुत से नेता कांग्रेस छोडक़र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन जिन्होंने कार्यक्रम का संचालन किया ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशी धर भगत के कुशल नेतृत्व व जनहित की नीतियों से जन मानस भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ता जा रहा है । यह भाजपा के प्रति विश्वास व कांग्रेस सहित अन्य दलों से लोगों के मोह भंग का प्रमाण भी है। प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार ने कहा कि आज श्री रौतेला व अन्य कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने से साफ है कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है जबकि कांग्रेस से लोग निराश हो गये हैं। नरेंद्र सिंह रौतेला ने इस अवसर कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने जनता से जो वादे किए वह पूरे किए चाहे वह 370 का विषय हो ,नई शिक्षा नीति का विषय हो या वन रैंक वन पेंशन का विषय हो या भारत के हर उस गरीब व लाचार नागरिक के हितों का विषय हो भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है ।जबकि कांग्रेस केवल घोषणाएं और झूठे वादे ही करती है। इसलिए मैंने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक खजान दास ,प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, विनोद सुयाल,प्रदेश सह मीडिया प्रमुख कमलेश उनियाल, मुख्यमंत्री के विशेषकार्याधिकारी उर्वादत्त भट्ट, सरकार में दायित्वधारी शादाब शम्स, वीरेंद्र बिष्ट व अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम से की सरकार चलाने में विफल होने पर इस्तीफे की मांग
Next: उत्तराखंड में अचल सम्पत्ति विवरण न देने वालों पर कार्यवाही तो दूर मानीटरिंग तक नहीं हो रही

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.