Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • टोक्यो ओलम्पिक में उत्तराखंड की बेटी ने मचाई धूम, रचा इतिहास
  • खेल

टोक्यो ओलम्पिक में उत्तराखंड की बेटी ने मचाई धूम, रचा इतिहास

RNS INDIA NEWS 31/07/2021
rns featured image new

टोक्यो ओलंपिक में भी देवभूमि उत्तराखंड की धूम मच गई है। यहां की बेटी वंदना कटारिया ने महिला हॉकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की राह आसान कर दी। अब क्वार्टर फाइनल में रानी रामपाल की टीम की टक्कर मजबूत ऑस्ट्रेलिया से होगी। ये मैच दो अगस्त को खेला जाएगा। साथ ही तीन गोल की हैट्रिक लगाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम भी दर्ज करा लिया। हरिद्वार की वंदना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो के मैच में एक के बाद एक तीन गोल कर टीम को जीत दिलाई। भारत ने ये मैच 4-3 से जीता। ओलंपिक में हैट्रिक करने वाली वंदना भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। हाकी इंडिया ने भी वंदना को ट्वीट कर उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। वंदना की इस सफलता पर उनके घर में जश्न का माहौल है।

खुश हैं मां, बोलीं-ऐसे प्रदर्शन की थी उम्मीद
वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन और हैट्रिक से देश के साथ ही उनके परिवार के लोग भी बेहद खुश हैं। वंदना की जीत की खबर सुनते ही भाई ने मां को बताया। इस पर मां ने कहा कि हमें उम्मीद थी वंदना अपने खेल के दम पर भारत के लिए कुछ बेहतर करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वंदना पिता का सपना भी पूरा करेगी।
बताया जा रहा है कि घर के काम निपटा रही मां को भाई ने फोन पर इस बात की खबर दी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मां और भाई ने कहा कि जब भारत को महिला हॉकी में अपने आप को पदक की दौड़ में बनाए रखने के लिए यह जीत जरूरी थी, उस वक्त वंदना ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश के साथ-साथ उत्तराखंड, हरिद्वार और हम सब का मान बढ़ाया है। कुछ ही महीनों पहले वंदना ने अपने पिता को खोया है।

पिता की थी ये इच्छा
वंदना के पिता की इच्छा थी कि बेटी ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा बनें। पिता के इस सपने को साकार करने के लिए भारतीय टीम के कैंप में वंदना ने अपनी तैयारियों के लिए जी-जान एक की। इसी बीच उन्हें पता चला कि अब उनके पिता नहीं रहे। उनकी अंतिम दर्शन और अंतिम इच्छा के बीच वंदना ने अंतिम इच्छा को चुना और तैयारियों में जुटी रहीं। उस वक्त वंदना की मां ने उन्हें मजबूत किया और कहा था कि जिस उद्देश्य के लिए मेहनत कर रही हो पहले उसे पूरा करो, पिता का आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा।

हाकी के सफर में वंदना को मिला माता-पिता का साथ
वंदना कटारिया का परिवार हरिद्वार के रोशनाबाद में रहता है। हरिद्वार भेल से सेवानिवृत्त के बाद वंदना के पिता ने रोशनाबाद में दूध का व्यवसाय शुरू किया था। उनकी सरपरस्ती में वंदना कटारिया ने रोशनाबाद से अपनी हाकी की यात्रा शुरू की। उस वक्त गांव में वंदना के इस कदम को लेकर स्थानीय लोगों ने परिवार के साथ उनका भी मजाक उड़ाया था। पिता नाहर सिंह और माता सोरण देवी ने इसकी परवाह न करते हुए वंदना के सपने को साकार करने के लिए हर कदम पर उसकी सहायता की।

पिता के अंतिम दर्शनों के लिए भी नहीं पहुंच पाई थी वंदना
पिता की मौत के बाद भी बंगलुरू में टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों में जुटी वंदना कटारिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में शानदार प्रदर्शन कर पिता को श्रद्धांजलि दी है। वंदना का सपना ओलिंपिक में मेडल जीतकर पिता को श्रद्धांजलि देना है। वंदना के पिता की 30 मई को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था।

यहां से शुरू हुआ था सफर
हरिद्वार के रोशनाबाद से उनकी हाकी की शुरुआत हुई। इसके बाद वह हरिद्वार में ही हाकी का प्रशिक्षण लेने लगी। प्रोफेशनल तौर पर मेरठ से उनकी हाकी की शुरुआत हुई। इसके बाद वह लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल पहुंची। घर की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण उन्हें अच्छी किट और हाकी स्टिक खरीदने में दिक्कत होती थी। कई ऐसे भी मौके आए जब हास्टल की छुट्टियों में साथी खिलाड़ी घर चले जाते थे, लेकिन पैसे न होने के कारण वह घर नहीं जा पाती थीं। ऐसे में कोच पूनम लता राज और विष्णुप्रकाश शर्मा से उन्हें काफी मदद मिली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक अगस्त से बैंकिंग में होंगे बदलाव, यहाँ जानें
Next: उत्तराखंड में अफसरशाही में बड़ा फेरबदल, वंदना सिंह बनी जिलाधिकारी अल्मोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग
  • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब
  • स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ
  • विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने धूमधाम से मनाया 103वां स्थापना दिवस
  • 6 जुलाई को होगी राजनीतिक दलों और बीएलए-1 की बैठक
  • सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.