Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मैखंडा और शेरसी में एनएच के खिलाफ आंदोलन जारी
  • रुद्रप्रयाग

मैखंडा और शेरसी में एनएच के खिलाफ आंदोलन जारी

RNS INDIA NEWS 30/07/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में एनएच के कार्यों में बरती जा रही लापरवाही और मनमानी के खिलाफ किसान सभा के नेतृत्व में शेरसी व मैखंडा गांव में ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। आक्रोशित लोगों ने एनएच व कार्यदायी संस्था के 28वें दिन भी आंदोलन जारी रखते हुए नारेबाजी की। शासन, प्रशासन ने ऑलवेदर रोड परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच किए गए चौड़ीकरण कार्य की उच्चस्तरीय जांच, प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा देने और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शेरसी में नारेबाजी के साथ मांगों के समर्थन में धरना दिया। कहना था कि जिस तरह से ऑलवेदर रोड परियोजना में गौरीकुंड हाईवे का निर्माण किया गया है, वह विकास के बजाय विनाश का कारण बन रहा है। इन दिनों बरसात के चलते गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच जगह-जगह पत्थर व मलबा गिर रहा है, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। कहा कि एनएच की कार्यदायी संस्था ने मानकों की अनदेखी का वन संपदा व अन्य परिसंपत्तियों को क्षति पहुंचाकर सडक़ चौड़ीकरण किया है, उससे स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। प्रशासन को कई बार अवगत कराने पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की गई है, जिससे ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन और एनएच पर ग्रामीणों की मांग की अनदेखी कर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है। धरना देने वालों में अमित अग्रवाल, प्रेमलाल, रमेश लाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली जिले में 45 ग्रामीण सडक़ें बाधित
Next: पर्यावरणविद स्व. बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में
  • केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.