Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यावरणविद स्व. बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग
  • टिहरी

पर्यावरणविद स्व. बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग

RNS INDIA NEWS 30/07/2021
rns featured image new

नई टिहरी। दिल्ली विधान सभा में प्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं सर्वोदयी नेता स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को मरणोपरांत भारत रत्न देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित होने पर घनसाली के सिलयारा गांव में खुशी का माहौल है। स्व. बहुगुणा से जुड़े गांव के सर्वोदय कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पर्यावरणविद स्व. बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। सिलयारा नव जीवन मंडल आश्रम स्व. बहुगुणा की 40 वर्षों तक कर्मभूमि रही है। उन्होंने आश्रम से शराब बंदी,चिपको आंदोलन से लेकर टिहरी बांध के विरोध में आंदोलन चलाया, जिसमें गांव की महिलाओं का उनको बडा सहयोग मिला। ग्रामीणों ने 1956 में आश्रम के लिए पांच सौ नाली भूमि दान में दी। जहां पर उन्होंने बुनियादी शिक्षा के साथ ही गौ पालन व पर्यावरण शिक्षा का केंद्र बनाया। स्व. बहुगुणा के साथ वर्षों तक कार्य कर चुके सर्वोदय कार्यकर्ता उम्मीद सिंह चौहान ने कहा कि जो कार्य उत्तराखंड की सरकार को करना चाहिए था, वह सम्मान आम आदमी पार्टी की सरकार ने करके कांग्रेस और भाजपा सरकार को आइना दिखाने का काम किया है। दिल्ली सरकार ने स्व. बहुगुणा के देश व विश्व के लिए किए गए अविस्मरणीय योगदान के लिए विधान सभा में उनका चित्र लगाने के साथ ही उनके परिवार को सम्मानित कर तथा विधानसभा में उनको भारत रत्न देने का प्रदताव पारित कर गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है। सर्वोदय कार्यकर्ता त्रिलोचन घिल्डियाल, देवेंद्र बहुगुणा, साब सिंह सजवाण, केदार सिंह रौतेला आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली सरकार द्वारा पारित प्रस्ताव पर विचार कर स्व. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैखंडा और शेरसी में एनएच के खिलाफ आंदोलन जारी
Next: मांगों को लेकर आशाओं का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.