Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हंगामे के बीच बिना चर्चा के दो विधेयक पारित
  • राष्ट्रीय

हंगामे के बीच बिना चर्चा के दो विधेयक पारित

RNS INDIA NEWS 29/07/2021
rns featured image new

लोकसभा में विमानपत्तन प्राधिकरण और अंतर्देशीय जलयान विधेयक पर लगी मुहर
सदन में लगातार नौवें दिन जारी रहा हंगामा
आसन पर कागज फेंकने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई पर रस्साकसी जारी

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आरएनएस)। लोकसभा में बृहस्पतिवार को विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच दो विधेयक पारित हो गए। हंगामे के कारण भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण संशोधन विधेयक और अंतर्देशीय जलयान विधेयक पर कोई चर्चा नहीं हुई। दोनों विधेयकों के पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित हुई।
सदन की कार्यवाही शुरू होने पर स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को विपक्ष के सदस्यों द्वारा आसन पर कागज फेंकने के मामले में क्षोभ व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत में ऐसा आचरण अस्वीकार्य है। विपक्षी सदस्यों के इस आचरण से सदन की मर्यादा को ठेस पहुंची है। इस पर कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी और संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।
अधीर ने कहा कि वर्तमान लोकसभा ने कार्यवाही के मामले में मिसाल कायम किया है। जाहिर तौर पर विपक्ष के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। अधीर ने कहा कि वर्तमान स्थिति सरकार के हठपूर्ण रवैये से कायम हुई है। सरकार विपक्ष का सुनना नहीं चाहती। इस पर जोशी ने अधीर को बुधवार की घटना के लिए खेद जताने के लिए कहा। फिर सदन में हंगामा शुरू हो गया। इसके कारण सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण संशोधन विधेयक
विधेयक को पेश करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे देश भर में हवाई यात्रा संबंधी आधारभूत ढांचे का जाल बिछेगा। सिंधिया ने कहा कि इसके जरिए महाविमानपत्तन की परिभाषा को संशोधित करने का प्रावधान है। इससे छोटे हवाईअड्डïों के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। जिन हवाईअड्डïों में अभी यातायात की संभावना कम होने के साथ हानि के कारण तर्कसंगत प्रतिस्पर्धी बोलियां आमंत्रित करने की संभावना नहीं है, वहां सार्वजनिक निजी भागीदारी से अधिक हवाईअड्डïों का विकास सुदूर एवं दूरस्थ क्षेत्रों में वायु सम्पर्क का विस्तार करेगा।

अंतर्देशीय जलयान विधेयक
इससे संबंधित मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि साल 2017 में निर्मित भारतीय जहाज अधिनियम में वर्तमान परिस्थतियों में व्यापक सुधार की जरूरत है। इस विधेयक के जरिए जरूरी सुधार की मंशा है। उन्होंने कहा कि जहाजों की सुरक्षा, पंजीकरण एवं सुगम परिचालन के उद्देश्य से यह विधेयक लाया गया है। इससे प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। जहाजोंं के पंजीकरण की व्यवस्था एक जगह होगी। जहाजों के परिचालन के लिए अलग-अलग राज्योंं की मंजूरी नहीं लेनी होगी। ऐसी सभी प्रक्रियाओं को केंद्रिकृत कर दिया गया है।

सांसदों के निलंबन पर रस्साकसी
बुधवार को आसन पर कागज फाडऩे की घटना के मामले में सरकार और विपक्ष के बीच रस्साकसी जारी है। बुधवार को सरकार ने इससे जुड़े कांग्रेस-टीएमसी के दस सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव लाने की योजना बनाई थी। हालांकि बृहस्पतिवार को स्पीकर के साथ हुई बैठक में विपक्ष ने इस मामले में खेद जताने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव न लाने पर सहमति बनी। हालांकि कार्यवाही शुरू होने पर स्पीकर की ओर से अपनी बात रखने के बाद कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार को निशाना बनाना शुरू कर दिया। अधीर ने हंगामे के लिए सरकार के रवैये को जिम्मेदार ठहराया। फिर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शून्यकाल में भाजपा के निशिकांत दुबे ने बुधवार को संसद की आईटी कमेटी की बैठक में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया। दुबे ने कहा कि सांसद मोइत्रा ने उन्हें कई बार बिहारी गुंडा कहा। उन्होंने इसे हिंदी पट्टïी के लोगों का अपमान बताया और सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टेक्सास में रासायनिक रिसाव से 2 की मौत, 30 लोग अस्पताल में भर्ती
Next: प्रधानमंत्री ने ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण प्रदान करने के सरकार के फैसले की सराहना की

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.