Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • जोरदार पंच जड़ मुक्केबाज लवलीना क्वार्टर फाइनल में, मेडल से बस एक जीत दूर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

जोरदार पंच जड़ मुक्केबाज लवलीना क्वार्टर फाइनल में, मेडल से बस एक जीत दूर

RNS INDIA NEWS 27/07/2021
rns featured image new

टोक्यो, 27 जुलाई।  टोक्यो ओलंपिक का आज 5वां दिन है। टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत के लिए दिन की शुरुआत निशानेबाजी से हुई। पदक की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में उतरे थे लेकिन दूसरे क्वालीफिकेशन से आगे नहीं जा सके। इसी इवेंट में अभिषेक वर्मा और यशस्विनी देसवाल की जोड़ी भी उतरी थी लेकिन यह जोड़ी पहले दौर में ही बाहर हो गई। सौरभ और मनु से पदक जीतने की उम्मीद लगाई जा रही थी।इनके अलावा 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भी भारत को निराशा हाथ लगी। दिव्यांश सिंह पंवार और इलावेनिल वालविरान के साथ अंजुम मोदगिल और दीपक कुमार की जोडिय़ां इस इवेंट के पहले ही दौर में बाहर हो गईं। वहीं पुरुष हॉकी टीम पर भी नजरें थी और उसने अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हरा दिया। टेबल टेनिस में भारत की इकलौती उम्मीद अचंता शरत कमल से जो उम्मीदें थीं उन पर वो खरा नहीं उतर सके और चीन के खिलाड़ी मा लोंग से हार कर बाहर  हो गए। बैडमिंटन में सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग का मुकाबला तो जीता लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके। वहीं मुक्केबाजी उन खेलों में से रहा जहां भारत को अच्छी खबर मिली। महिलाओं के 69 किलोग्राम भारवर्ग में लवलिना ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने राउंड ऑफ 16 में जर्मनी की एपेट्ज नेदिन को हरा दिया है। लवलीना ने 3-2 से ये मैच जीता। वह मेडल से बस एक जीत दूर हैं। बता दें कि लवलीना मेडल से एक जीत दूर है। सेमीफाइनल में पहुंचते ही उनका ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जाएगा। क्वार्टर फाइनल मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 9वें दिन भी जारी रहा सफाई कर्मियों का आंदोलन
Next: हाईटेंशन लाइन न हटाए जाने पर लोगों में गुस्सा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.