Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पति के दूसरा विवाह रचाने पर कोतवाली में हंगामा
  • हरिद्वार

पति के दूसरा विवाह रचाने पर कोतवाली में हंगामा

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। पति के दूसरा विवाह रचाने पर कोतवाली में हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आए। इस बीच पहली पत्नी ने पति का गिरेवान पकड़ा और हवालात तक लेकर गई। पुलिस ने मामले में पति समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस बीच परिजनों की पुलिस कर्मियों से भी नोकझोंक हुई। बिजनौर निवासी महिला का करीब ग्यारह साल पूर्व एक युवक से विवाह हुआ था। विवाह के कुछ सालों तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। लेकिन उसके बाद दंपति में मनमुटाव शुरू हो गया। इस बीच पति-पत्नी अलग रहने लगे। बीच-बीच में दोनों की फोन पर बातचीत होती थी और मिलना जुलना भी हुआ। लेकिन कुछ समय बाद पत्नी को पता चला कि पति ने दूसरा विवाह कर लिया है। जिससे विवाह किया गया है वह मौसी की लडक़ी है और वह फिलहाल शक्ति विहार कॉलोनी में रह रहे हैं। जबकि दोनों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घर पर दोनों का जमकर विवाद हुआ। मामला नहीं सुलझा तो दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। पहली पत्नी पति का गिरेवान पकडक़र कोतवाली तक लेकर आई। कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। इस बीच परिजनों की पुलिसकर्मियों से भी नोकझोंक हो गई। गंगनहर कोतवाली एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति के दो विवाह करने को लेकर दो पक्षों में विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच चल रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक से लूटी कार मेरठ में बरामद
Next: गंगाजल लेने जा रहे दो कांवडिय़ों को किया क्वारंटाइन, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सकारात्मक सोच से ही संभव है बड़ा सामाजिक बदलाव: डॉ. निशंक

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.