Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आर्डिनेंस फैक्ट्री में कनिष्ठ कार्य प्रबंधक पर मुकदमा, पत्नी की आत्महत्या का है मामला
  • देहरादून

आर्डिनेंस फैक्ट्री में कनिष्ठ कार्य प्रबंधक पर मुकदमा, पत्नी की आत्महत्या का है मामला

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
Logo featured

देहरादून। दून के रायपुर में महिला के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित पति दून में रायपुर आर्डिनेंस फैक्ट्री में कनिष्ठ कार्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। रायपुर थाना पुलिस के अनुसार, इसी 20 जुलाई को रायपुर में आर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर में मंजू पत्नी पुनीत ने फांसी लगा ली थी। इसके बाद मृतका के भाई सतीश कुमार निवासी ग्राम गुडियानी, रेवाड़ी (हरियाणा) ने पुनीत और उसके स्वजन पर मंजू को दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि मंजू की शादी पुनीत निवासी महेंद्रगढ़ (हरियाणा) से नवंबर 2017 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पुनीत और उसके घर वाले मंजू को दहेज के लिए परेशान करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवंबर 2018 को उन्होंने मंजू की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। तब मंजू ने फोन कर मायके में बताया कि ससुराल वाले दो लाख रुपये और कार की मांग कर रहे हैं। इस पर सतीश, मंजू के ससुराल गए और कुछ रुपये देकर समझौता करा दिया। कुछ दिन बाद ससुराल वाले मंजू को फिर परेशान करने लगे। 2019 में एक दिन उसे फिर से पिटाई कर घर से निकाल दिया। इसके बाद मंजू मायके चली गई। कुछ दिन मायके में रहने के बाद वह फिर ससुराल पहुंची। इसी बीच पुनीत का ट्रांसफर देहरादून हो गया। वह परिवार समेत देहरादून आ गया और रायपुर में आर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर में सरकारी आवास में रहने लगा। मृतका के भाई सतीश का आरोप है कि पुनीत और उसके स्वजन मंजू को मायके में बात तक नहीं करने देते थे। बीती 20 जुलाई को मंजू की सास शीला ने फोन पर उन्हें बताया कि मंजू ने आत्महत्या कर ली है। सतीश का आरोप है कि पुनीत और उसके स्वजन ने मंजू को दहेज के लिए इतना परेशान किया कि उसने जान दे दी। थानाध्यक्ष रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मंजू के पति पुनीत, सास शीला देवी, ननद अनु व जेठानी मोना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना जांच घोटाला: हरियाणा से लैपटॉप और रजिस्टर बरामद
Next: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.