Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोरोना जांच घोटाला: हरियाणा से लैपटॉप और रजिस्टर बरामद
  • हरिद्वार

कोरोना जांच घोटाला: हरियाणा से लैपटॉप और रजिस्टर बरामद

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
rns featured image new

हरिद्वार। कुंभ के दौरान हुए कोरोना जांच घोटाले के आरोपी की रिमांड के बाद एसआईटी ने हरियाणा में लैपटॉप और रजिस्टर बरामद किया है। रविवार शाम को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस को आरोपी का तीन दिन का रिमांड मिला था। लैपटॉप और रजिस्टर से पुलिस के हाथ कई और अहम सुराग लग सकते हैं। लैपटॉप और रजिस्टर में पुलिस को फर्जी एंट्रियां मिली हैं। बीत गुरुवार को पुलिस ने कोरोना जांच घोटाले में डेलफिया लैब के मालिक आशीष वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि आशीष ने मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के कहने पर नलवा लैब से समझौता किया। घोटाले की रूपरेखा तैयार की। अपने कई साथियों के साथ मिलकर आरोपी ने कोरोना की फर्जी जांच दिखाकर पोर्टल पर एंट्रियां कराई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड लिया। पुलिस आरोपी को लेकर पहले भिवानी डेलफिया लैब पहुंची। यहां से पुलिस ने एक लैपटॉप और रजिस्टर बरामद किया। इसके बाद आरोपी को लेकर पुलिस नलवा लैब हिसार पहुंची। जहां पुलिस आरोपी आशीष वशिष्ठ और नलवा लैब के संचालक नवतेज नलवा को आमने सामने कराना था। बताया जा रहा है कि डॉ. नवतेज लैब पर नहीं मिले। जानकारी ली गई तो बताया गया है कि वह चडीगढ़ गए हुए हैं। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर हरिद्वार वापस आ गई। माना जा रहा है पुलिस को जो लैपटॉप और रजिस्टर मिला है उसमें सभी एंट्रियां हैं। जो फर्जी तरीके से पोर्टल पर चढ़ाई है। जांच अधिकारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी को रिमांड में लेने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ धाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों में आक्रोश
Next: आर्डिनेंस फैक्ट्री में कनिष्ठ कार्य प्रबंधक पर मुकदमा, पत्नी की आत्महत्या का है मामला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.