Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • उद्यान विभाग ने लगाए एक वर्ष में 592 पॉलीहाउस, 1500 परिवारों को मिला रोजगार
  • पौड़ी

उद्यान विभाग ने लगाए एक वर्ष में 592 पॉलीहाउस, 1500 परिवारों को मिला रोजगार

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी जिले में उद्यान विभाग की ओर से ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए वर्ष 2020-21 में जिला योजना के माध्यम से 100-100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 592 पॉलीहाउस जिले में लगाए। इसके अलावा 75 पॉलीहाउस हार्टिकल्चर टेक्नोलॉजी मिशन के तहत लगाए गए। साथ ही विभाग ने 30-30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में छोटे-छोटे 50 पॉलीहाउस भी ग्रामीणों को प्रदान किए। विभाग ने सभी पॉलीहाउस 90 फीसदी राज्य सहायता पर ग्रामीणों को उपलब्ध कराए हैं। जिससे जिले के 1507 परिवारों की आजीविका मजबूत हुई है। विभाग ने वर्ष 21-22 के लिए जिला योजना से 315 और हार्टिकल्चर मिशन के तहत 75 पॉलीहाउस लगाए जाने का लक्ष्य रखा है। जिला उद्यान अधिकारी पौड़ी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोडक़र उनकी आजीविका को मजबूत किए जाने के लिए विभागीय स्तर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। कहा कि पॉलीहाउस लगाने के साथ ही विभाग किसानो को उन्नत बीज, तकनीकी जानकारी व प‌्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। बताया कि पॉलीहाउस में आम वातावरण से 6 से 7 गुना मुनाफा किसान उठा रहे हैं। कहा कि जिले में औसतन एक किसान वर्ष में 60 से 70 हजार की आमदनी कर रहा है।पॉलीहाउस किसानो को कई प्रकार से नुकसानो से भी बचाता है। साथ ही बैमौसमी सब्जी का उत्पादन कर बेहतर लाभ भी किसान ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पॉलीहाउस किसान को विपरीत मौसम में पाला, कोहरा, वर्षा, ओलावृष्टि से फसलो को बचाता है। बीमारियों व कीटो से सुरक्षित बनाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करबला माल मोटरमार्ग का हुआ उद्घाटन, माल ग्रामवासियों ने विधानसभा उपाध्यक्ष का आभार किया व्यक्त
Next: अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला 2 माह का वेतन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.