Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मरने वालों का आंकड़ा 112 पहुंचा, 100 के करीब लापता
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

मरने वालों का आंकड़ा 112 पहुंचा, 100 के करीब लापता

RNS INDIA NEWS 25/07/2021
rns featured image new

महाराष्ट्र में बारिश

मुंबई, 25 जुलाई (आरएनएस)। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण हुई तबाही में मरने वालों की संख्या 112 पहुंच गई है और करीब 100 लोग लापता बताए जा रहे हैं। आशंका है कि मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। फिलहाल बारिश थमने के कारण जलस्तर कम हो रहा है और राहत अभियानों ने रफ्तार पकड़ी है। बता दें कि मूसलाधार बारिश के कारण रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदूर्ग, सतारा, सांगली, कोल्हापुर और पुणे इत्यादि जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को रायगढ़ जिले के तालिये गांव का दौरा कर राहत और बचाव अभियानों का जायजा लिया। यहां भूस्खलन के कारण कई घर दब गए थे। अब तक मलबे से 42 शव बरामद हो चुके हैं और 39 लोगों की तलाश जारी है।
ठाकरे ने कहा कि यह बड़ी घटना है। सरकार पीडि़तों के पुनर्वास के कदम उठाएगी और हर प्रभावित व्यक्ति की मदद की जाएगी।
राज्य सरकार की तरफ से जारी बयान में बताया 112 लोगों की मौत हुई है, 99 लापता हैं और 53 लोग घायल हुए हैं। राहत टीमों ने 1.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। कई जगहों पर राहत कैंप लगाए गए हैं। ठाकरे सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से रत्नागिरी और रायगढ़ जिले के दो-दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके अलावा बाकी प्रभावित जिलों के लिए फौरी तौर पर 50-50 लाख आवंटित किए गए हैं।
बयान में कहा गया है कि हृष्ठक्रस्न की 21 टीमों को ठाणे, पालघर, कोल्हापुर, रत्नागिरी और सांगली जिलों में तैनात किया गया है। कुछ और टीमों को भी बुलाया गया है। थलसेना, वायुसेना और तटरक्षक बलों की टीमें भी राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।
राज्य सरकार ने जानकारी दी कि कोयना और कोल्टेवाड़ी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण रत्नागिरी जिले के चिपलुन और खेड कस्बे पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। इनका संपर्क बाकी जगहों से कट गया है और बिजली भी नहीं आ रही। इनमें से कई जगहों पर 15-20 फीट तक पानी भर गया और लोगों को अपने घरों की छत पर खड़े होकर जान बचानी पड़ी। अब धीरे-धीरे इन इलाकों मे जलस्तर कम होने लगा है।
मुंबई के पड़ोसी जिले रायगढ़ में भारी बारिश से जलस्तर बढऩे के कारण सावित्री नदी के किनारे टूट गए और महाड और पोलादपुर में बाढ़ आ गई। मलाड का बाकी जगहों से संपर्क टूट गया है। कई लोग अब भी मकानों की छतों पर फंसे हुए हैं। यहां तालिये गांव के साथ-साथ पोलादपुर तालुका के केवनाले और सखारसुतरवाड़ी गांव में भूस्खलन होने से भारी नुकसान हुआ है। इन दोनों जगहों पर 11 लोगों की मौत हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस के पहरे में हटाया शहर से 300 मीट्रिक टन कूड़ा
Next: अब 100 फीसद क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो और डीटीसी बसें

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.