Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब 100 फीसद क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो और डीटीसी बसें
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

अब 100 फीसद क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो और डीटीसी बसें

RNS INDIA NEWS 25/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आरएनएस)। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों को 26 जुलाई (सोमवार) से 100 प्रतिशत क्षमता पर संचालित करने की अनुमति दी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब तक सिर्फ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही संचालन की अनुमति थी। हालांकि, मामलों की संख्या में गिरावट के साथ प्रतिबंधों में ढील दी गई है।
अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि भले ही दिल्ली मेट्रो को 100 प्रतिशत क्षमता पर चलने की अनुमति दी गई हो, लेकिन किसी भी यात्री को खड़े होने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी में 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ सिनेमाघर, थिएटर और मल्टीप्लेक्स को खोलने का भी निर्णय लिया गया है।
साथ ही अब अंतिम संस्कार में 20 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे। इसी तरह विवाह समारोह में भी 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे। दिल्ली में स्पा खोलने की भी अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। अब स्पा में वही कर्मचारी काम कर सकेंगे, जिन्हें कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी हैं। साथ ही, स्पा में जाने वाले लोगों को एक फॉर्म भरने को दिया जाएगा, जिसके माध्यम से उनके संक्रमण और कोविड के इतिहास (यदि हो) के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। हालांकि दिल्ली सरकार ने अभी तक स्कूल और कॉलेज को खोलने पर कोई विचार नहीं किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मरने वालों का आंकड़ा 112 पहुंचा, 100 के करीब लापता
Next: 27 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.