Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होने जा रहे तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस हादसे में मौत, 20 लोग जख्मी
  • राष्ट्रीय

सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होने जा रहे तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस हादसे में मौत, 20 लोग जख्मी

RNS INDIA NEWS 23/07/2021
rns featured image new

चंडीगढ़, 23 जुलाई (आरएनएस)। पंजाब के मोगा जिले में आज बस हादसे में तीन कांग्रेसियों की मौत हो गई। इसके अलावा करीब 20 लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि यह हादसा दो बसों की टक्कर के चलते हुआ है। इनमें से एक स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस थी, जबकि दूसरी प्राइवेट मिनी बस थी। मोगा जिले के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे का शिकार हुई मिनी बस में कांग्रेस के नेता सवार थे, जो पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस हादसे को लेकर सूबे के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख व्यक्त किया है। अमरिंदर सिंह ने कहा, मोगा जिले में बस हादसे में तीन कांग्रेसियों की मौत की खबर मिली है और बहुत से लोग घायल हुए हैं। इस घटना से दुख पहुंचा है। मैं मोगा के डीसी को आदेश दिया है कि वे तत्काल दुर्घटना में घायल लोगों के इलाज में मदद करें और पूरे मामले की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपें।
इस बीच राज्य के नए कांग्रेस अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वह पंजाब कांग्रेस भवन में अध्यक्ष का पद संभालेंगे। इस मौके पर कांग्रेस की ओर से बड़ा आयोजन किया गया है। यही नहीं खुद सिद्धू भी इस इवेंट को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश कर रहे हैं। उन्होंने राज्य में ज्यादा से ज्यादा विधायकों और सांसदों को साधने का प्रयास किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी आज चाय पार्टी का आयोजन किया है। इसमें खुद नवजोत सिंह सिद्धू रहने वाले हैं और फिर सीएम भी उनकी ताजपोशी में पहुंचेंगे। कैप्टन अमरिंदर की ओर से आयोजित ब्रेकफास्ट में राज्य के विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसजेवीएन के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने  ‘’मिनी स्‍मार्ट टाऊनशिप’’की रखी आधारशिला
Next: प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला 9 से 16 अगस्त तक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.