Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सफाई कर्मचारी संघ का आंदोलन पांचवे दिन भी रहा जारी
  • रुद्रप्रयाग

सफाई कर्मचारी संघ का आंदोलन पांचवे दिन भी रहा जारी

RNS INDIA NEWS 23/07/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का आंदोलन पांचवे दिन भी जारी रहा। इस दौरान रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ में सफाईकर्मियों ने जुलूस प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इधर हड़ताल के चलते जिलेभर के सभी नपा और नपं क्षेत्रों में गंदगी का अम्बार दिखने लगा है।
शुक्रवार को सरकार के खिलाफ सफाईकर्मी नारेबाजी करते हुए जुलूस प्रदर्शन कर विरोध करते रहे। रुद्रप्रयाग मुख्यालय में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते हुए नपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने धरना जारी रखा। वहीं तिलवाड़ा में भी सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर जगवाण, सभासद संजय रावत, हैप्पी असवाल के साथ ही सभी व्यापारियों ने मांगों का समर्थन किया। अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ में भी सफाईकर्मी आंदोलन पर डटे रहे। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल के नेतृत्व में विभिन्न नपा और नपं में चल रहे आंदोलन को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है। मुख्यालय में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने समर्थन करते हुए शीघ्र उनकी मांगों पर कार्रवाई की मांग की। सभासद संतोष रावत ने भी सफाईकर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल, नगर अध्यक्ष राकेश गोडियाल, नगर उपाध्यक्ष विशनपाल, नगर सचिव आनंद गोडियाल, महामंत्री मनोज कुमार, कैलाश, देवराज सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर ऊखीमठ और अगस्त्यमुनि में भी सफाईकर्मियों ने धरना दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 200 करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा पर सीएम का जताया आभार
Next: थराली को जिला घोषित करने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.