Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • ईद पर बदरीनाथ क्षेत्र में नमाज पढ़ने से जोशीमठ के लोगों में रोष
  • चमोली

ईद पर बदरीनाथ क्षेत्र में नमाज पढ़ने से जोशीमठ के लोगों में रोष

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

चमोली। बदरीनाथ में 21 जुलाई बकराईद के अवसर पर कथित नमाज अता करने के खिलाफ जोशीमठ के लोगों में आक्रोश बढता जा रहा है। जोशीमठ में स्थानीय लोगों ने पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि सती के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी से भेंट कर मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों के शिष्ठमंडल ने उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन देकर कहा कि भू बैकुंठ बदरीनाथ हिन्दुओं के आस्था का केन्द्र है व वहां पर अन्य धर्मावलंबियों द्वारा ईद पर नमाज अता की जानी हिन्दु धर्म के साथ खुला खिलवाड़ है। कहा कि जहां एक और लॉक डाउन एवं कोरोना संक्रमण को देखते हुए बदरीनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों को तक नहीं जाने दिया जा रहा है वहीं अन्य धर्म के लोग हिन्दुओं के आस्था क्षेत्र में पहुंचकर नमाज अता कर हैं जो चिन्ताजनक है। कहा कि कैसे बदरीनाथ में तैनात पुलिस प्रशासन यह पता नहीं चल पाया कि बदरीनाथ क्षेत्र में बकरीईद पर नमाज अता होने जा रही है और क्यों पुलिस द्वारा पूर्व में इस बावत कोई व्यवस्था नहीं की गई। जो भी अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार हैं तत्काल उन्हें बदरीनाथ से हटाया जाय। पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि सती, सभासद अंशुल भुजवांण ने कहा कि यदि जल्द प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आन्दोलन किया जायेगा। वहीं एसडीएम कुमकुम जोशी ने लोगों को आश्वस्थ किया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जायेगी। कहा कि वे थाना प्रभारी बदरीनाथ से भी मामले की जानकारी ले रही हैं । थाना प्रभारी बदरीनाथ सतेन्द्र सिंह ने बताया कि बदरीनाथ में कुछ लोगों द्वारा नमाज पढे जाने का मामला जैसे ही प्रकाश में आया पुलिस ने महामारी एक्ट, डिजास्टर मैनेजमैंट एक्ट आदि धाराओं में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। बताया कि अभी तक किसी भी व्यक्ति ने थाना बदरीनाथ में यह नहीं बताया है कि उसके द्वारा नमाज पढ़ते हुए लोगों को देखा गया है। बताया कि किसी ने थाने में इस बावत कोई तहरीर भी नहीं दी है। सतेन्द्र सिंह ने बताया कि कुछ लोग थाने में धरना देने आये जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल की व विविध सोशल मिडिया प्लेटफार्म में वायरल हो रही खबर के बाद पुलिस ने स्व स्तर पर जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया है। ज्ञापन देने वालों में ऋषि सती, अंशुल भुजवांण, लक्ष्मण फरकिया, नितिश चौहान, प्रदीप पंवार ,संदीप नौटियाल, किशोर चैहान, ओमप्रकाश डोभाल, ईश्वर चैहान, शौरभ राणा, महावीर बिष्ट, दर्शन पंवार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सतलाई-पीरन वाया कैल सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला जाएगा- अनिरूद्ध सिंह
Next: शिक्षा निदेशक के फरमान पर शिक्षकों ने जताया कड़ा एतराज

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.