Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सतलाई-पीरन वाया कैल सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला जाएगा- अनिरूद्ध सिंह
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सतलाई-पीरन वाया कैल सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला जाएगा- अनिरूद्ध सिंह

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो

शिमला। विधायक अनिरूद्ध सिंह ने वीरवार को कसुपंटी विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत सतलाई में दो लाख से हल्के वाहन के लिए निर्मित धार कैंची -रीह सड़क का लोकापर्ण किया । इसके उपरांत सतलाई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सतलाई से पीरन वाया कैल सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला जाएगा जिसके लिए शीघ्र ही सर्वे करवाया जाएगा । कहा कि सतलाई और पीरन के लोगों को एक दूसरे की पंचायत में आने के लिए वाया पजौली घाटी जाना पड़ता है । इस सड़क के बनने से दोनों पंचायत की करीब पांच हजार आबादी को लाभ मिलेगा । उन्होने खनेटी मंदिर धार मंे सरांय बनाने के लिए 15 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया । उन्होने मंदिर समिति से सरांय का प्राक्कलन तैयार करके शीघ्र उपलब्ध करवाने का आग्रह किया । विधायक ने चेवली से क्यार तक हल्के

वाहन की सड़क बनाने के लिए एक लाख और करियाला पार्टी धार को ड्रेस खरीदने के लिए 25 हजार देने की घोषणा की । अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि आगामी 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है जिसके लिए पुनः लोगों का सहयोग अपेक्षित है। कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी उन्होने कसुंपटी के विकास का अवरूद्ध नहीं होने दिए ।
कसुंपटी कांग्रेस मंडलाध्यक्ष रामकृष्ण और पूर्व मंडलाध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे।

अतर सिंह ठाकुर ने सतलाई-पीरन वाया कैल सड़क को विधायक प्राथमिकता में डालने के लिए आभार व्यक्त किया । सतलाई पंचायत के पूर्व प्रधान सेवक राम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और पंचायत के विकास के लिए उदारता से धनराशि स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया ।इससे पहले पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मीनट का मौन रखा। इस मौके पर सतलाई पंचायत के उप प्रधान नेत्र सिंह, दरभोग पंचायत के अशोक ठाकुर और महेन्द्र ठाकुर भी मौजूद रहे ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मीडिया ग्रुप दैनिक भास्कर के दफ्तरों पर आयकर विभाग की रेड, कर चोरी की सूचना पर हुई कार्यवाही
Next: ईद पर बदरीनाथ क्षेत्र में नमाज पढ़ने से जोशीमठ के लोगों में रोष

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.