Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा निदेशक के फरमान पर शिक्षकों ने जताया कड़ा एतराज
  • देहरादून

शिक्षा निदेशक के फरमान पर शिक्षकों ने जताया कड़ा एतराज

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

विकासनगर। नव नियुक्त माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में बयान देने पर अनुशासनात्मक कार्यवाई करने का फरमान जारी करने पर शिक्षकों ने कड़ा एतराज जताया है। शिक्षकों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करार देते हुए तानाशाही पूर्ण फरमान बताया। राजकीय शिक्षक संघ के विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर मलिक ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है और अपनी बात सोच समझ कर ही समाज के सामने रखता है। शिक्षकों ने सरकार की हर अच्छी नीति का समर्थन किया है। कहा कि शिक्षक का दायित्व समाज का सही रास्ता दिखाना होता है। ऐसे में सरकार के किसी गलत फैसले पर अपने विचार रखना भी शिक्षक का दायित्व है। कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार मिला हुआ है। किसी मसले पर सहमत नहीं होने के कारण उसकी आलोचना करना स्वतंत्र लोकतंत्र की पहचान है। उन्होंने कहा कि शिक्षक या अन्य सरकारी कर्मचारी बिना वजह किसी भी मसले पर टिप्पणी नहीं करता है। खासकर शिक्षक समुदाय हर मसले पर सोच समझ कर अपनी राय रखता है। व्यक्तिगत तौर पर कोई नीति या सरकार का मसौदा अगर किसी को पसंद नहीं हो तो उसके विरोध में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, जिससे कि लोकतंत्र की मर्यादा बनी रहे। शिक्षक रमेश कुमार ने शिक्षा निदेशक के इस फरमान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रणाली में नौकरशाही का तानाशाही पूर्ण फरमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है। शिक्षक सुधीर ने कहा कि शिक्षा निदेशक के इस फरमान से जाहिर होता है कि वे शिक्षकों का शोषण करना चाहती हैं। किसी मसले पर आलोचना और समर्थन करना स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। शिक्षा निदेशक के इस फरमान से शिक्षकों को ठेस पहुंची है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईद पर बदरीनाथ क्षेत्र में नमाज पढ़ने से जोशीमठ के लोगों में रोष
Next: नशीली दवाओं के अवैध निर्माण को रोकने के लिए अहम बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.