Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत 50 व्यक्तियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही
  • बागेश्वर

“ऑपरेशन मर्यादा” के तहत 50 व्यक्तियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

बागेश्वर। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों पर मर्यादा बनाये रखने एवं पर्यटक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा के तहत अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा इस हेतु समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक व पर्यटक स्थलों में हुड़दंग करने वाले, गंदगी करने वाले तथा मादक पदार्थों का सेवन कर लोक शान्ति को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियान चलाते हुए धार्मिक स्थलों एवं पर्यटक स्थलों के आस-पास हुड़दंग करने, गंदगी करने व मादक पदार्थों का सेवन कर लोक शान्ति को प्रभावित करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन मर्यादा के तहत 18 जुलाई से अब तक 35 व्यक्तियों के विरूद्ध कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत, 14 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत तथा 1 व्यक्ति के विरूद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।

जनपद पुलिस का कहना है कि पर्यटक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों में आने पर प्रकृति एवं संस्कृति का सुखद और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करें ना कि मादक पदार्थों का सेवन या गंदगी कर इन स्थानों की मर्यादा भंग करें। ऐसा करते हुए किसी भी व्यक्ति के मिलने जनपद पुलिस द्वारा उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही आम जनमानस से अपील की जाती है कि धार्मिक स्थलों एवं पर्यटक स्थलों पर हुड़दंग व मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के सम्बन्ध में सूचना नजदीकी थाने को दें। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैस गोदाम लिंक रोड क्षतिग्रस्त, विभाग नहीं दे रहा ध्यान
Next: मीडिया ग्रुप दैनिक भास्कर के दफ्तरों पर आयकर विभाग की रेड, कर चोरी की सूचना पर हुई कार्यवाही

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.