Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • तीन स्कूलों के जमा दो के ऑल राउंड बेस्ट विद्यार्थी को दी जाएगी छात्रवृति
  • उत्तराखंड

तीन स्कूलों के जमा दो के ऑल राउंड बेस्ट विद्यार्थी को दी जाएगी छात्रवृति

RNS INDIA NEWS 21/07/2021
rns featured image new

आरएनएस राजगढ़। पझौता स्वतंत्रता सैनानी कमनाराम ट्रस्ट हाब्बन से तीन स्कूलों के जमा दो के ऑल राउंड बेस्ट विद्यार्थी को छात्रवृति दी जाएगी। यह जानकारी न्यास के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान ने बुधवार को विशेष बातचीत के दौरान दी। चौहान ने बताया कि वर्ष 1994 के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट द्वारा हाब्बन प्रवास के दौरान पझौता स्वतंत्रता सैनानी कमनाराम ट्रस्ट बनाने के लिए एक लाख रूपये की राशि प्रदान की गई थी।

इनका कहना है कि पिछले 18 वर्षों से इस न्यास का संचालन उनके द्वारा बेहतरीन ढंग से चलाया गया है और पूर्व केंद्रीय मंत्री के निर्देशानुसार इस राशि के बैंक ब्याज का उपयोग न्यास की गतिविधियां पर व्यय किया जाता रहा है। वर्ष 2018 के दौरान न्यास की जमा राशि से मिले ब्याज का उपयोग पझौता आन्दोलन की स्वर्ण जयंती समारोह पर व्यय भी किया गया था।

जयप्रकश चौहान ने कहा कि उनकी बढ़ती उम्र के साथ साथ भविष्य में इस न्यास का संचालन करना कठिन है जिसके चलते इन्होने न्यास की जमा एक लाख 20 हजार की राशि तीन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों भढ़ोली, टपरोली और चंबीधार को प्रति स्कूल 40 हजार रूपये वितरित की गई है। इस राशि से मिलने वाली बैंक ब्याज को स्कूल में जमा दो के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को वजीफा के रूप में देने के लिए संबधित स्कूलों से आग्रह किया गया है।

अध्यक्ष का कहना है कि युवा पीढ़ी का इस ओर कोई रूझान नहीं है और पझौता आन्दोलन के इतिहास को जब तक स्कूली पाठयक्रम में शामिल नहीं किया जाता तब तक आने वाली पीढ़ी को इस आन्दोलन के बारे कोई जानकारी नहीं होगी। उन्होने बताया कि पझौता आन्दोलन के नायक वैद्य सूरत सिंह द्वारा इस आन्दोलन बारे हस्त लिखित इतिहास का प्रकाशन किया गया है जिसकी दो-दो प्रतियां राजगढ़ क्षेत्र के सभी स्कूलों को निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई है ताकि युवा पीढ़ी को इस आन्दोलन के इतिहास से देश भक्ति की भावना जागृत हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीरभट्टी डबल लेन पुल के सुचारू होने में अभी दो माह का इंतजार
Next: पर्यटक का शव परिजनों को सौंपा

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.