Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट

RNS INDIA NEWS 20/07/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश सरकार इस समय कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इससे रोकथाम की तैयारियों में जुटी है। इस समय सरकार के सामने चुनौती विशेषज्ञ चिकित्सकों को लेकर है। इनकी सीमित संख्या को देखते हुए सरकार का फोकस इस समय निजी बाल रोग चिकित्सकों की सेवाएं लेने पर है, ताकि संक्रमण फैलने पर समय से इसका इलाज किया जा सके। प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी देखने को मिल रही है। कोरोना संक्रमण के केवल 604 सक्रिय मामले हैं। इस समय पूरे देश में विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तीसरी लहर में सबसे अधिक 18 वर्ष आयु वर्ग तक के युवा व बच्चे प्रभावित हो सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए विभाग ने इनके इलाज के लिए पीकू व निकू वार्ड गठित करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। आक्सीजन कंसन्ट्रेटर पहुंचा दिए गए हैं। बच्चों के हिसाब से उपकरण व दवाओं की खरीद हो रही है। हालांकि, विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती विशेषज्ञ चिकित्सकों को लेकर हैं। दरअसल, प्रदेश में अभी 264 बाल रोग चिकित्सक हैं। वहीं, 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की संख्या 30 लाख से अधिक है। तुलनात्मक रूप से चिकित्सकों की यह संख्या बेहद कम नजर आ रही है। हालांकि, विभाग यह भी मान रहा है कि इस आयु वर्ग के बच्चों व किशोरों की अस्पतालों में बहुत कम भर्ती होगी। इस आयु वर्ग में रोग प्रतिरोधक क्षमता सबसे अधिक होती है। ऐसे में बेहद कम संख्या में ही इस आयु वर्ग के युवा व बच्चे भर्ती होंगे। बावजूद इसके विभाग अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। इसके लिए निजी बाल रोग विशेषज्ञों की सेवाएं लेने की भी तैयारी है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी का कहना है कि विभाग तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों में जुटा है। बाल रोग चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए निजी क्षेत्र के चिकित्सकों का भी सहयोग लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश से उत्तराखण्ड में जनजीवन अस्त व्यस्त
Next: सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को ईद-उल-जुहा की बधाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.