Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कोविड टीकाकरण मोबाइल जागरुकता अभियान सम्पन्न
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

कोविड टीकाकरण मोबाइल जागरुकता अभियान सम्पन्न

RNS INDIA NEWS 18/07/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। सोलन जिला में लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए नियम पालन के विषय में जागरूक बनाने तथा टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करने के लिए कार्यान्वित किया जा रहा अभियान आज सम्पन्न हो गया। यह जानकारी क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो (एफओबी) शिमला के क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून, 2021 को देश में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन की घोषणा की थी। प्रधानमन्त्री ने कोरोना से बचाव के लिए उचित व्यवहार एवं नियम पालन की भी  लोगों से अपील की थी। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए देश में मुफ्त टीकाकरण अभियान की जानकारी देने और कोरोना से बचाव के लिए उचित व्यवहार अपनाने के लिए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शिमला स्थित क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो (एफओबी) द्वारा सोलन जिला में 14 जुलाई से 18 जुलाई, 2021 तक मोबाइल जागरुकता वैन और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया।
लोगों को अवगत करवाया गया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनना तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करना ज़रूरी है। लोगों को बताया गया कि टीकाकरण करवाकर कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहा जा सकता है। लोगों से आग्रह किया गया कि कोविड से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराक लें तथा टीकाकरण के उपरान्त भी मास्क पहनना न छोड़ें।  सोलन की उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने 14 जुलाई, 2021 को राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र रबौण से एफओबी शिमला की मोबाइल जागरूकता वैन को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया था। अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन सोलन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से सचल अभियान के तहत मोबाइल वैन ने जिला के अलग-अलग व दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना टीकाकरण अभियान में भाग लेने और कोविड से बचाव के लिए जरूरी उपायों के बारे में ऑडियो संदेशों, पंपलेट द्वारा जागरूक किया। इस दौरान लोगों को मास्क भी निःशुल्क वितरित किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के कर्मचारियों व पैंशनरों को भी महंगाई भत्ता जारी किया जाए
Next: डॉ. सैजल 19 जुलाई से सोलन के प्रवास पर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.