Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीकेंड पर मसूरी और देहरादून के पर्यटक स्थलों पर बढ़ाई गई सख्ती
  • देहरादून

वीकेंड पर मसूरी और देहरादून के पर्यटक स्थलों पर बढ़ाई गई सख्ती

RNS INDIA NEWS 16/07/2021
rns featured image new

वीकेंड पर दो दिन मसूरी में दोपहिया का प्रवेश बंद
सहस्रधारा, गुच्चूपानी और मसूरी में किसी भी व्यक्ति को तालाब, नदी, झरने में प्रवेश की अनुमति नहीं

मसूरी। कोरोना के मद्देनजर मसूरी और देहरादून के पर्यटक स्थलों पर इस वीकेंड पर सख्ती बढ़ाई गई है। मसूरी में शनिवार और रविवार को दोपहिया का प्रवेश बंद रहेगा। बाकी वाहनों से उन्हीं पर्यटकों को मसूरी जाने दिया जाएगा, जिनके पास दून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, 72 घंटे की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट और मसूरी में होटल बुकिंग का प्रमाण होगा। डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड गाइडलाइन तोडऩे वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, पर्यटक स्थलों की निगरानी को भी कहा है। सहस्रधारा, गुच्चूपानी और मसूरी में किसी भी व्यक्ति को तालाब, नदी, झरने में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मसूरी-दून मार्ग पर कुठालगेट-किमाड़ी वैकल्पिक मार्ग पर दो चेकपोस्ट होंगी। सहस्रधारा और गुच्चूपानी में भी चेकपोस्ट बनाए गए हैं।

मसूरी में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया है कि पर्यटक स्थल और चेकपोस्ट पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस और कार्यालयों में तैनात फोर्स को उतारा गया है। वीकेंड पर मसूरी के लिए पूर्व की तरह व्यवस्था रहेगी। वहीं, मसूरी कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शनिवार-रविवार को माल रोड पर पटरी व्यवसाय बंद रहेगा। यदि कोई इस आदेश का पालन नहीं करता है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मुनादी करा दी गई है। मसूरी में सात दरोगा, 25 महिला-पुरुष सिपाही अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। सात ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। एक प्लाटून पीएसी भी मसूरी में तैनात की गई है।

खुलेआम हुक्का पी रहे पर्यटकों का चालान
टिहरी जिले में पडऩे वाले कैंपटी फॉल में वीकेंड को लेकर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है। कैंपटी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि यहां एक बार में 50 लोगों को ही जाने की अनुमति है और 30 मिनट ही रुकने दिया जाएगा। कोविड नेगेटिव रिपोर्ट और पंजीकरण के बिना आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। शुक्रवार को करीब 12 सौ पर्यटक पहुंचे थे। बिना कोविड रिपोर्ट वाले 13 वाहनों को लौटाया गया। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के चालान किए गए। सात लोग पर्यटक स्थल पर खुलेआम हुक्का पी रहे थे। इन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई। गुरुवार को ऐसे 18 पर्यटकों के चालान काटे गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खराब राशन मिलने पर हरिपुरधार में लोगों का जोरदार हंगामा
Next: जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

निहंग सिखों के वापस लौटने से कुल्हाल बॉर्डर पर आवाजाही सामान्य हुई

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.