Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • खराब राशन मिलने पर हरिपुरधार में लोगों का जोरदार हंगामा
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

खराब राशन मिलने पर हरिपुरधार में लोगों का जोरदार हंगामा

RNS INDIA NEWS 16/07/2021
rns featured image new

 

आरएनएस

राजगढ़। खाद्य आपूर्ति निगम की दुकान व डिपो से खराब राशन मिलने पर गत दिवस हरिपुरधार में लोगों ने जोरदार हंगामा किया। लोगो की शिकायत थी की उन्होंने सरकारी राशन की दुकान से जो राशन खरीदा है, उसमे कंकर व मिट्टी की मिलावट की गई हैं। सरकारी डिपो से आटा भी खराब मिल रहा है। लोग सुबह ही सारा खराब राशन लेकर डिपो में पहुंच गए और डिपो के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद निगम की परचून दुकान के विक्रेता ने सारा राशन वापस ले लिया। डिपो के थोक विक्रेता की ओर से सभी डिपो होल्डर को भी खराब राशन वापस भेजने के मौखिक आदेश दिए गए। टिक्करी डसाकना पंचायत के उप प्रधान दीपराम ने बताया की उन्होंने सरकारी राशन की दुकान से गेहूं खरीदा था जब घर में जाकर देखा तो उसमे मिट्टी व कंकर की भारी मिलावट की गई थी। इसी पंचायत के ज्ञान सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने सरकारी राशन की दुकान से आटा लिया था। आटा इतना खराब आया है कि उसमे इतनी स्मेल है कि इंसान तो क्या पशु भी उस आटे को खाने से मुंह फेर लेते है। कई लोगो ने चावल में भी कंकर के मिलावट होने की शिकायत की। टिक्करी डसाकना पंचायत के प्रधान मदन राणा ने बताया कि पिछले 10-12 दिनो  से उनके पास खराब राशन मिलने की कई शिकायते आई है। उन्होंने इस बारे में निगम के अधिकारियों से भी इस बारे में बात की थी।

लगभग 3500 क्विंटल राशन होता है वितरित
हरिपुरधार डिपो से 17 डिपो होल्डर के माध्यम से पूरे क्षेत्र में राशन वितरित होता है। डिपो होल्डरों को 150 से 250 क्विंटल राशन वितरित किया जाता है। डिपो से एक महीने में पूरे क्षेत्र में करीब 3500 क्विंटल राशन वितरित होता है। हरिपुरधार डिपो के थोक प्रभारी जगदीश अत्री ने बताया की खराब राशन मिलने की कुछ शिकायते मिल रही है। उन्होंने बताया कि लोग जब डिपो से राशन खरीदते है तो उन्हें उस दौरान गुणवता देखकर ही राशन लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह लोगो से खराब राशन वापस ले रहे हैं। उन्होंने बाताया कि डिपो होल्डर को भी खराब राशन वापस करने को कहा गया है।

सैंपलिंग के दिए आदेश
जिला खाद्य आपूर्ति  नियंत्रक पवित्रा पुंडीर ने बताया कि इस मामले की उनके पास अभी तक कोई भी जानकारी नहीं है। हरिपुरधार में यदि राशन से संबंधित कोई शिकायते मिल रही है तो उसकी जांच की जाएँगी। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर को तुरंत सैंपलिंग के आदेश दिए जाएंगे। यदि सैंपल फेल हुए तो संबंधित कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जुनेली में कुजियाट माता के भव्य मंदिर का जीर्णोद्वार 
Next: वीकेंड पर मसूरी और देहरादून के पर्यटक स्थलों पर बढ़ाई गई सख्ती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.