Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • खेत से रोपाई कर वापस घर लौट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला
  • टिहरी

खेत से रोपाई कर वापस घर लौट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/07/2021
rns featured image new

कुछ दिन पूर्व ही अपने मायके आई थी नव विवाहिता

नई टिहरी। हिंडोलाखाल क्षेत्र के दुरोगी गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। नव विवाहिता कुछ दिन पूर्व ही अपने मायके आई थी, घटना के समय महिला अपने परिजनों के साथ खेत से रोपाई कर घर वापस लौट रही थी। हिंडोलाखाल के दुरोगी गांव में गुलदार ने रीना देवी (21) पुत्री दौलत सिंह चौहान पर अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार बीती गुरुवार देर सायं रीना देवी अपने मायके की महिलाओं के साथ खेतों से धान की रोपाई करने के बाद वापस घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में अचानक झाडिय़ों में छिपे गुलदार ने रीना पर हमला कर उसके गले तथा आस-पास नाखूनों से खरोच मार डाले। गुलदार के हमले से घबराई रीना के पीछे से चल रही महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। लहूलुहान रीना को परिजन सीएचसी हिंडोलाखाल ले आये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। रीना की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बीते तीन महीने पहले ही रीना की शादी निकट के गांव गडाकोट में हुई थी, वह इन दिनों मायके आई हुई थी। सूचना पर रेंजर देवेंद्र पुंडीर, उप राजस्व निरीक्षक भंवर लाल, वन विभाग विशेषज्ञ सुनाल रौमिन ,वन दरोगा यशवंत चौहान, वन आरक्षी राकेश चौहान मौके पर पहुंचे। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। रेंजर ने बताया कि गुलदार की पकडऩे के लिए कैमरा ट्रैपिंग के साथ ही गांव के चारों ओर फॉक्स लाइट लगायी गई हैं। वन रक्षक टीम की गश्त भी शुरू कर दी गई है, साथ ही ग्रामीण से सावधानी बरतने को कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरेला पर्व पर द्वाराहाट में हुआ वृक्षारोपण
Next: आईटीआई प्रशिक्षुओं को दी कौशल विकास की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.