Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • राकेश झुनझुनवाला समेत 10 लोगों से सेबी ने वसूले 37 करोड़ रुपये
  • अर्थ जगत

राकेश झुनझुनवाला समेत 10 लोगों से सेबी ने वसूले 37 करोड़ रुपये

RNS INDIA NEWS 15/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 15 जुलाई। जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला, उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला समेत कुल 10 लोगों ने 37 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान कर एप्टेक लि. के शेयर से जुड़े भेदिया कारोबार मामले का निपटान कर लिया। राशि में निपटान शुल्क और ब्याज के साथ गलत तरीके से कमाई गई राशि शामिल है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के दो अलग-अलग आदेश के अनुसार मामले का निपटान करने वाले अन्य आठ व्यक्ति हैं – राजेश कुमार झुनझुनवाला, सुशीला देवी गुप्ता, सुधा गुप्ता, उष्मा सेठ सुले, उत्पल शेठ, मधु वडेरा जयकुमार, चुग योगिंदर पाल और रमेश एस दमानी।
ये आदेश इन व्यक्तियों के निपटान आवेदनों के बाद आए हैं। आवेदन में सेबी के निपटान आदेश के माध्यम से तथ्यों को स्वीकार या अस्वीकार किए बिना, मामले को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया गया था। मामले में व्यक्तिगत रूप से, राकेश झुनझुनवाला ने निपटान राशि के रूप में 9.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इसमें 3.10 करोड़ रुपये के ब्याज के साथ गलत तरीके से प्राप्त लाभ के एवज में 5.86 करोड़ रुपये का भुगतान शामिल है। इसके अलावा, रेखा झुनझुनवाला ने 1.57 करोड़ रुपये निपटान राशि के रूप में दिए। क्या था मामला?
बाजार नियामक सेबी ने अपने एक विस्तृत आदेश में बताया कि 7 सितंबर, 2016 को एपटेक लिमिटेड ने बाजार बंद होने के बाद स्टॉक एक्सचेंजों पर एक एलान किया, जिसका शीर्षक – ‘एपटेक प्री-स्कूल सेगमेंट में उतर रहा है’ था। इस सूचना को एक अप्रकाशित कीमत संवेदी सूचना (यूपीएसआई) मानी गई। आरोप लगा था कि उत्पल सेठ और राकेश झुनझुनवाला को पहले से इसकी जानकारी थी और उन्होंने कई अन्य आवेदकों को भी इसकी जानकारी दी थी। सेबी ने कहा कि इस सूचना के आधार पर ही राकेश झुनझुनवाला, रेखा झुनझुनवाला, राजेशकुमार झुनझुनवाला, सुशीला देवी गुप्ता, सुधा गुप्ता और उष्मा सेठ सुले ने इस दौरान एपटेक के शेयरों की खरीदारी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा, भारत के 2 खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव
Next: वकील पर कुकर्म और हत्या का आरोप

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.