Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दून के म्यूनिसिपल कमिश्नर और डीएम को अवमानना नोटिस
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • न्यायालय

दून के म्यूनिसिपल कमिश्नर और डीएम को अवमानना नोटिस

RNS INDIA NEWS 12/08/2020
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने पूर्व के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर देहरादून के परेड ग्राउंड एवं तिब्बती मार्केट के सामने लगने वाले संडे बाजार के मामले में सुनवाई करते हुए म्यूनिसिपल कमिश्नर सुशील पांडे व जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव को अवमानना नोटिस जारी कर दो सप्ताह में कारण सहित जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ में हुई। देहरादून की साप्ताहिक संडे मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरालाल ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि वे देहरादून के परेड ग्राउंड के पीछे और तिब्बती मार्केट के सामने 2004 से प्रत्येक रविवार को बाजार लगाते आ रहे हैं। इसमें करीब तीन सौ से अधिक लोग दुकान लगाते हैं। इसके एवज में वह नगर निगम को हर माह तीन सौ रुपये किराया भी देते आए हैं। 2004 में तत्कालीन जिलाधिकारी की ओर से उन्हें यह जगह संडे बाजार लगाने के लिए दी गई थी। लेकिन नगर निगम द्वारा प्रशासन से मिलकर जनहित याचिका में पारित आदेश का हवाला देते हुए उनको वहां से हटा दिया गया है। आरोप है कि कुछ ऊंची पहुंच वाले लोगों को निगम द्वारा अन्य जगह दुकान भी आवंटित कर दी गई। याचिका में यह भी कहा गया है कि संडे को पूरा बाजार बंद रहता है और ट्रैफिक भी कम रहता है, इसलिए वे संडे को परेड ग्राउंड के पीछे और तिब्बती बाजार के सामने दुकानें लगाते हैं। खुद ही वहां पर साफ-सफाई भी करते आए हैं। संडे बाजार लगाने से गरीब लोगों को सस्ते में सामान मिल जाता है। इससे कई लोगों का रोजगार भी जुड़ा है। वह महीने में मात्र चार दिन दुकान लगाते हैं। उनका यह भी कहना है कि उनकी समिति के नाम से एक अन्य समिति फर्जी तौर पर नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रही है, जिसकी जांच कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पूर्व में हाइकोर्ट की खंडपीठ ने उनकी संबंधित याचिका पर आदेश दिए थे कि एसोसिएशन के प्रत्यावेदन को नगर निगम व जिलाधिकारी दो माह में निस्तारित करें। साथ ही कहा था कि यह भी जांच की जाए कि सही कमेटी कौन सी है, लेकिन अभी तक उनके प्रत्यावेदन पर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। बुधवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने म्यूनिसिपल कमिश्नर सुशील पांडे व जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव को अवमानना नोटिस जारी कर दो सप्ताह में कारण सहित जवाब मांगा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केलाखेड़ा में निजी अस्पतालकर्मी ने लगाई फांसी
Next: मानसिक तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.