Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सीबीआई ने सस्पेंड दरोगा व पुलिसकर्मियों के लिए बयान
  • ऊधम सिंह नगर

सीबीआई ने सस्पेंड दरोगा व पुलिसकर्मियों के लिए बयान

RNS INDIA NEWS 12/08/2020
rns featured image new

ढाबा संचालक से मारपीट कर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने के मामले में बुधवार को तीसरे दिन सीबीआई ने केलाखेड़ा(काशीपुर) थाने पहुंच पुलिसकर्मियों से केस के संबंध में पूछताछ की। वहीं सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में भी अधिकारियों ने बेरिया चौकी के सस्पेंड इंचार्ज प्रकाश चंद से लंबी पूछताछ की। बता दें बीती 28 जुलाई को केलाखेड़ा के पंडित जी ढाबे पर बेरिया चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने ढाबा स्वामी अनिल शर्मा एवं कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। मामले की शिकायत लेकर अनिल शर्मा पक्ष कोर्ट की शरण में पहुंच गया था। इसमें सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। बीते सोमवार को सीबीआई ने केलाखेड़ा पहुंच आठ घंटे से अधिक समय ढाबा स्वामी एवं उसके भाई से पूछताछ की थी। साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्यों को कब्जे में लिया था। बुधवार को इसी मामले को लेकर सीबीआई की टीम केलाखेड़ा थाने पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने कार्यालय में मौजूद पांच पुलिसकर्मियों से मुकदमे से संबंधित जानकारी हासिल की। इसके बाद सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में सीबीआई अधिकारियों ने मामले के मुख्य आरोपी बेरिया चौकी के पूर्व इंचार्ज प्रकाश चंद और पुलिसकर्मियों से अलग अलग पूछताछ कर जानकारी जुटाई। बता दें कि सीबीआई ने 18 अगस्त को कोर्ट में पूरे मामले की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इसको लेकर सीबीआई अधिकारी तेजी से काम कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देह व्यापार मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Next: 4 आशा वर्कर्स सहित छह लोग कोरोना संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.