Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बारिश से मलबा आने से जौनसार के एक दर्जन मोटर मार्ग बंद
  • देहरादून

बारिश से मलबा आने से जौनसार के एक दर्जन मोटर मार्ग बंद

RNS INDIA NEWS 11/07/2021
rns featured image new
जजरेड़ के पास लोनिवि ने रविवार को यातायात सुचारू करवाया
विकासनगर। बारिश से मलबा आने के कारण जौनसार-बावर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले कालसी-चकराता मोटर मार्ग के साथ ही करीब एक दर्जन ग्रामीण संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं। कालसी-चकराता मोटर मार्ग को साहिया के पास जजरेड़ में रविवार सुबह 11 बजे यातायात के लिए खोल दिया गया, लेकिन तीन जगहों पर यह मार्ग अभी भी बंद है। कालसी-चकराता मोटर मार्ग जजरेड़ के साथ ही ककाड़ी खड्ड, अशनाड़ी के पास मलबा आने से बंद हो गया। जजरेड़ के पास लोक निर्माण विभाग ने रविवार को मार्ग पर यातायात सुचारू कर दिया। लेकिन अन्य जगहों पर अभी भी मलबा हटाने का काम जारी है। इसके साथ ही निथिला-बिसोई मोटर मार्ग, साहिया-क्वानू, हिमाचल प्रदेश को जोडऩे वाले हरिपुर-कोटी-इच्छाड़ी, मीनस-अटाल, कोठा बैंड-पंजिया, पजिटिलानी-चंदोऊ, पजिटिलानी-सुरेऊ भंजरा, उभरेऊ, हइया-अलसी, साहिया-समाल्टा, पानुवा-मसराड़, साहिया-दातनू बडनू, गडोल सकरोल, नराया, लोरली, शंभू की चौकी-पंजिया, मगरौली, खमरोली-चिबोऊ, पाटा बैंड-माख्टी मोटर मार्ग भी मलबा आने से कई जगहों पर बंद पड़े हुए हैं। मार्ग बंद होने से रविवार को कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर कई वाहन फंसे रहे। ग्रामीणों की नगदी फसलों को लेकर आ रहे छोटे वाहन भी कई संपर्क मार्गों पर दिनभर खड़े रहे। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों का भी अन्य गांवों और तहसील मुख्यालयों से संपर्क कट गया है। प्रभावित ग्रामीणों ने जल्द सभी मार्गों को खोलने की मांग की है, जिससे कि समय पर अपनी नगदी फसलों को बाजार तक पहुंचा सके। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें भेज दी गई हैं। जल्द सभी मार्गों पर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: रावत के चिकित्सा मंत्री बनने पर हर्ष जताया
Next: चोरी के स्कूटर के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.