Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर बलात्कार के मामले में मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर बलात्कार के मामले में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 02/07/2021
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार की ज्वालापुर सीट से भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर पार्टी की ही एक महिला नेता ने रेप का आरोप लगाया है। महिला नेता की शिकायत पर बहादराबाद थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार महिला नेता की तहरीर पर शुक्रवार को बीजेपी विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में कहा है कि विधायक ने कुछ महीने पहले उसके साथ बलात्कार किया। उस समय मामला दर्ज नहीं कराने के पीछे विधायक की तरफ से मिली धमकी को कारण बताया गया है। विधायक ने महिला को आग लगाकर मार डालने की धमकी दी थी। बहादराबाद थाने के सब इंस्पेक्टर महेंद्र पुंडीर ने बताया कि विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच हो रही है। बार-बार कोशिशों के बाद भी विधायक से संपर्क नहीं हो सका है।

महिला पर भी विधायक ने दर्ज कराया था केस

विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला पर भी विधायक ने मई में केस दर्ज कराया था। 26 मई को विधायक सुरेश राठौर ने महिला के साथ ही उनके पति और तीन अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ मीडियाकर्मियों के साथ मिलकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। अश्लील वीडियो को वायरल करने की बात कहते हुए 30 लाख रुपये की मांग की जा रही है। महिला ने रुपये नहीं देने पर बलात्कार का आरोप लगाने की धमकी दी है। तब पुलिस ने महिला और उसके पति समेत सभी पांच लोगों को जाल बिछाया और रुपये देने के लिए बुलाकर गिरफ्तार कर लिया था। बाद में महिला नेता ने यह आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया कि राठौर ने उनके साथ बलात्कार किया। उन्होंने पुलिस को गुमराह किया और विधायक के रूप में अपने दबदबे के कारण खुलेआम घूम रहे हैं।

आरोप लगाने वाली महिला विधायक की बेहद करीबी

जिले की एक भाजपा महिला नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आरोप लगाने वाली महिला विधायक की बेहद करीबी थीं। कुछ महीने पहले तक पार्टी से संबंधित कार्यक्रमों में हमेशा राठौर के साथ ही रहती थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दौडवाला क्षेत्र में रपटे से मिला युवक का शव
Next: देहरादून के बोर्डिंग स्कूल को हलाल मीट का टेंडर जारी करना पड़ा महंगा, प्रबंधन पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.