Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में टीईटी की 7 सालों की बाध्यता खत्म, आजीवन मान्य होगा प्रमाण पत्र
  • देहरादून

उत्तराखंड में टीईटी की 7 सालों की बाध्यता खत्म, आजीवन मान्य होगा प्रमाण पत्र

RNS INDIA NEWS 02/07/2021
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड ने हर साल होने वाली टीईटी प्रथम और द्वितीय की परीक्षाओं के प्रमाण पत्रों की वैधता को आजीवन कर दिया है। प्रदेश में टीईटी प्रथम और द्वितीय उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की वैधता सात वर्षों तक ही रहती थी। इसके बाद नौकरी नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों को दोबारा से परीक्षा पास करनी पड़ती थी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने शुक्रवार को आदेश जारी कर टीईटी प्रथम-द्वितीय के सात सालों के प्रमाण पत्रों की वैधता खत्म कर दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 2011 से टीईटी प्रथम और द्वितीय की परीक्षाएं करायी जा रही हैं। हालांकि हर साल होने वाली परीक्षाएं इस बार भी कराने पर मंथन चल रहा है। डॉ.तिवारी ने बताया कि सरकार ने टीईटी प्रथम और द्वितीय उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों को आजीवन वैध रहने को कहा है। इसके चलते शुक्रवार ही आदेश जारी किए गए हैं। टीईटी प्रथम और द्वितीय में हर साल एक लाख के करीब अभ्यर्थी परीक्षा में बैठते आए हैं। प्रथम परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी प्राइमरी शिक्षक के लिए पात्र होते हैं, जबकि द्वितीय परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षक के लिए पात्र होते हैं। डॉ.तिवारी ने बताया कि सात साल की वैधता का बैरियर हट जाने से अब टीईटी उत्तीर्ण कर चुके सभी अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट के जज अशोक भूषण हुए रिटायर
Next: उच्च शिक्षा विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए भेजा प्रस्ताव…..

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.