Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम की कुर्सी को लेकर सभी अटकलों पर जल्द लगेगा विराम
  • देहरादून

सीएम की कुर्सी को लेकर सभी अटकलों पर जल्द लगेगा विराम

RNS INDIA NEWS 30/06/2021
rns featured image new

मीडिया सुर्खिया बना रहा तो वो सिर्फ उनका काम है : सुबोध उनियाल

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। माना जा रहा है कि उनके उपचुनाव के मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मंत्रणा होनी है। सीएम तीरथ सिंह को अचानक दिल्ली बुलाए जाने से देहरादून से दिल्ली तक अटकलबाजों ने उनकी कुर्सी पर खतरे को लेकर हल्ला काटना शुरू कर दिया। लेकिन दिल्ली से बीजेपी के जानकार सूत्रों ने दावा किया है कि तमाम कय़ास निराधार हैं और बहुत संभव है कि पार्टी नेतृत्व मुख्यमंत्री के विधानसभा उपचुनाव को लेकर सामने आ रही तकनीकी अड़चनों पर मंथन करे। बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि करीब करीब ये तय है कि तीरथ सिंह रावत को गंगोत्री से उपचुनाव लड़ाया जाएगा लेकिन अभी कोरोना की दूसरी लहर के कहर के चलते आयोग ने उपचुनाव से हाथ खींचे हुए हैं। मामला पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उपचुनाव का भी अटका हुआ है और यहाँ उतराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी 10 सितंबर से पहले विधानसभा की सदस्यता लेनी होगी तभी उनकी कुर्सी बचेगी। बीजेपी के जानकार सूत्रों ने खुलासा किया है कि संभव है कि पार्टी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कहे कि वे उपचुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाए जो कि ऐसे हालात में जब किसी राज्य के सामने संवैधानिक संकट खड़ा होता दिखे तो एक प्रक्रिया भी रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए अगर उपचुनाव नहीं हो पाता है तो सरकार के सामने संवैधानिक संकट खड़ा हो जाएगा। हालाँकि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 151 (क) के तहत छह माह में उपचुनाव कराने की बाध्यता होती है लेकिन इसी की उपधारा में एक वर्ष से कम समय होने पर उपचुनाव न होने की बात भी कही गयी है। लेकिन आयोग को ये अख़्तियार है कि अगर सरकार पर संवैधानिक संकट बनता दिखे तो अपवादस्वरूप चुनाव आयोग मुख्यमंत्री के लिए उपचुनाव करा सकता है। ओडीशा के मुख्यमंत्री रहते गिरिधर गमांग के लिए 1999 में ऐसा हो चुका है।

सीएम के दिल्ली दौरे पर बोले सुबोध उनियाल:
आज मीडिया से बातचीत करते हुए शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि ये सब रूटीन प्रक्रिया जिसमे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात ओर पार्टी हाई कमान से मिलना सामान्य बात है लेकिन अगर इसे मीडिया सुर्खिया बना रहा तो वो सिर्फ उनका काम है। वही शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के उप चुनाव को लेकर विपक्ष भले ही कई तरह के सवाल खड़े कर रहा हो, लेकिन इस पर जब भी हाई कमान निर्णय लेगा , उस निर्णय से सभी को अवगत करा दिया जायेगा और मुख्यमंत्री जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे उस सीट से बम्पर वोटों के साथ जीत होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के 105 डिग्री कॉलेजों में तैनात 177 गेस्ट शिक्षकों का अनुबंध समाप्त
Next: ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म पढ़ाई शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.