Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 93000 की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

93000 की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/06/2021
IMG-20210630-WA0006.jpg

अल्मोड़ा। जनपद के युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे से बचाने हेतु नशे के तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सख्त निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में नशे के तस्करों को अल्मोड़ा पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है।

इसी क्रम में आज 30 जून को एसओजी अल्मोड़ा एवं कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा बेस तिराहे के पास एक युवक संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ एवं चैकिंग किये जाने पर सत्यम साह को 09.34 ग्राम स्मैक एवं इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है।
उक्त सम्बन्ध में एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि सत्यम साह (25 वर्ष) निवासी लक्ष्मेश्वर अल्मोड़ा, बरेली से स्मैक खरीद कर अल्मोड़ा में युवाओं को बेचने की फिराक में था, एसओजी की कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है। उक्त युवक पूर्व में अल्मोड़ा में चोरी के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है। अपने शौक पूरा करने हेतु कम दामों में स्मैक खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बना कर नगर के युवाओं को बेचता है। उक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद की गयी स्मैक की कीमत 93,000 रूपये आंकी गयी है। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 सन्तोष तिवारी, का0 हयात चन्द्र, का0 दिनेश नगरकोटी (एसओजी), का0 दीपक खनका (एसओजी), का0 राजेश भट्ट (एसओजी) शामिल रहे।
अल्मोड़ा पुलिस ने इस वर्ष जनवरी से अब तक 13 मामलों में 19 अभियुक्तों के कब्जे से 307.60 ग्राम स्मैक (कीमत-30,56,600 रूपये) बरामद कर गिरफ्तारी की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने हरियाणा से किया गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 434 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.