Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • विहिप, बजरंग दल, मस्जिद कमेटी के लोगों ने एसपी संग बैठक
  • पिथौरागढ़

विहिप, बजरंग दल, मस्जिद कमेटी के लोगों ने एसपी संग बैठक

RNS INDIA NEWS 28/06/2021
rns featured image new

बाहर से आए अराजक तत्व सीमांत में फैला रहे अराजकता

पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों को देख विभिन्न संगठन के लोगों ने सत्यापन पर जोर दिया है। लोगों का कहना है कि बाहरी लोगों की आवाजाही से ही शांत कहे जाने वाले पहाड़ में भी अराजकता बढ़ रही है। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मस्जिद कमेटी के लोगों ने एसपी सुखबीर सिंह के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। चोरी, छेडछाड़ की घटनाओं के साथ नाबालिग किशोरियों को बहला फुसलाकर उनका उत्पीडऩ किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही को जिम्मेदार बताया है। विहिप के विभाग मंत्री कैलाश जोशी का कहना है कि पहाड़ों में लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं। बगैर किसी पहचान प्रमाण के लोग बाहर से आकर लोग यहां राशन कार्ड व अन्य प्रमाण पत्र बनाकर बस रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों को चिन्हित कर मतदाता सूची से नाम व राशन कार्ड निरस्त करने को कहा है। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष अख्तर अली का कहना है कि बाहर से आने वाले लोग ही यहां का माहौल खराब कर रहे हैं। वहीं एसपी सुखबीर सिंह का कहना है कि बाहरी लोगों के चिन्हित करने को सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। कहा सीमांत में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस तत्पर है। कहा ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेश पंत,बद्री दत्त रौतेला,जगदीश पाण्डेय,विनीत पाठक,सोनम पाण्डेय,सुरेश जोशी,नितिन जोशी,कुणाल वल्दिया, गुलजार खान,जावेद खान,सरफराज खान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोनाकाल में आम जनता पर दर्ज मुकदमे वापस ले सरकार : कांग्रेस
Next: अतिवृष्टि से बदहाल हुआ काफली कमेड़ा

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.